NEET प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के बाद वायरल हुआ Salman Khan का पुराना वीडियो, खुद लीक पेपर देकर पास हुए थे एक्टर
NEET प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के बाद वायरल हुआ Salman Khan का पुराना वीडियो, खुद लीक पेपर देकर पास हुए थे एक्टर
नीट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के बाद सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पिता ने बताया था कि सलमान स्कूल में लीक हुए पेपर से पास ...और पढ़ें
-1784795566634_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) और स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। कल ही सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रोटेस्ट में अपना समर्थन दिखाया था।
अब सलमान खान और उनके पिता, जाने-माने स्क्रीनराइटर सलीम खान (Saleem Khan) की वायरल हो रही एक क्लिप ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।
सलमान खान ने प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट
यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कथित नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बात की। स्कूल यूनिफॉर्म में अपनी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए, एक्टर ने कथित पेपर लीक को बहुत गंभीर मुद्दा बताया।
सलमान के बयान के वायरल होने के कुछ ही समय बाद, सोशल मीडिया यूजर्स ने 'द कपिल शर्मा शो' का एक पुराना वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया। इस वीडियो में सलमान अपने पिता सलीम खान और भाइयों सोहेल खान व अरबाज खान के साथ नजर आ रहे।
वायरल हो रहा एक्टर का पुराना वीडियो
इस मजेदार बातचीत के दौरान परिवार से जुड़ी कई कहानियां शेयर की गईं, जिनमें सलमान के स्कूल के दिनों की एक कहानी भी शामिल थी। वायरल हो रहे इस क्लिप में सलीम खान ने बताया कि कि उनके बेटे स्कूल के लीक हुए परीक्षा के पेपर इस्तेमाल करके पास हो रहे थे। उन्होंने बताया कि गणेश नाम का एक व्यक्ति उनके घर आता था और सब लोग उसे बहुत ज्यादा सम्मान देते थे।
गणेश को मिलने वाले इस खास सम्मान को देखकर सलीम को उत्सुकता हुई और बाद में उन्हें पता चला कि वही व्यक्ति उनके बेटों को परीक्षा के लीक पेपर दिलाने में मदद करता था। बातचीत के दौरान सलमान ने भी माना कि उन्होंने उन लीक पेपर की मदद से कुछ परीक्षाएं पास की थीं।
लोगों ने किया एक्टर को सपोर्ट
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स ने सलमान का बचाव करते हुए कहा कि क्लिप में जिस घटना का जिक्र है, वह स्कूल टाइम की बात है ना कि NEET जैसे किसी कॉम्पिटिटिव एंट्रेंस एक्जाम की। वहीं दूसरों ने एक्टर की आलोचना करते हुए उन्हें ढोंगी बताया और जोर देकर कहा कि परीक्षा चाहे कोई भी हो, नकल करना गलत है।
Post A Comment
No comments :