Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Motorola का 7,100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

Motorola का 7,100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

मोटोरोला ने भारत में अपना नया 5G फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च किया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट और 7,100mAh की दमदार बैटरी है। यह फोन 6.8-इ ...और पढ़ें






Motorola का 7,100mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Motorola Edge 70 Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Edge 70 लाइनअप के पांचवें मॉडल के तौर पर पेश किया है। यह डिवाइस भारत में Pantone-क्यूरेटेड तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट मिल रहा है।


साथ ही इस नए वाले Edge 70 Max में Android 16 पर बेस्ड Hello UI मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Motorola Edge 70 Max की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Motorola Edge 70 Max के बेस वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है जिसमें आपको 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। जबकि डिवाइस के टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर भी दे रही है जहां चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।




फोन की पहली सेल 20 जुलाई से Flipkart और Motorola के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। डिवाइस को Pantone Aqua Gray, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।


Motorola Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 6.8-इंच का QHD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलता है। डिवाइस में 7,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और गीली या नम उंगलियों से बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए 'वॉटर टच' फीचर भी मिल रहा है।


डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड Hello UI मिल रहा है। फोन में तीन साल तक OS अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा भी किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिल रहा है।




इसके साथ ही फोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। हैंडसेट में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी है, जो 5,500 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया कवर करता है। जबकि धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग भी है।
Motorola Edge 70 Max के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में Sony LYT-710 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। डिवाइस में 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। डिवाइस में 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस मिलता है। सामने की तरफ फोन में 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा है।


इसके अलावा फोन में 7,100mAh की बैटरी, 90W (वायर्ड) और 25W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo, NavIC, BeiDou और QZSS सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]