Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इंतजार खत्म! Mirzapur: The Movie के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सामने आएगी झलक

इंतजार खत्म! Mirzapur: The Movie के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सामने आएगी झलक

Mirzapur: The Movie के मोस्ट अवेटेड ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने आखिरकार एक बड़ी अपडेट शेयर कर दी है। ...और पढ़ें








इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर



इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर


टीजर के बाद ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में मेकर्स


टीजर ने इंटरनेट पर उड़ाया था गर्दा



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र, श्वेता त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी क्राइम सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जानी वाली सीरीज में से एक है। इसकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि मेकर्स अब इसे मूवी के रूप में रिलीज करने जा रहे हैं और दर्शकों में इसका क्रेज भी कम नहीं है।


जब से मिर्जापुर का टीजर रिलीज हुआ है फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और मेकर्स ने एक्सक्लूसिवली इसके बारे में भी अपडेट शेयर कर दी है। यहां देखें आकिर कब मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) का ट्रेलर रिलीज होगा?

कब रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर?

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार दर्शकों का ट्रेलर को लेकर लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। टीजर से इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, मेकर्स अब 11 अगस्त को 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके जरिए दर्शकों को थिएटर में रिलीज होने से पहले मिर्जापुर की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी झलक देखने को मिलेगी।




मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

मिर्जापुर: द मूवी एक अपकमिंग एक्शन क्राइम थ्रिलर (Action Crime Thriller) है, जो गुरुमीत सिंह द्वारा निर्देशित और पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर,राजेश तैलंग, जितेंद्र जैसे कलाकार शामिल हैं। यह स्ट्रीमिंग टेलीविजन सीरीज मिर्जापुर पर आधारित है। जो 2018 में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी, अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं।



कब रिलीज होगी फिल्म?

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई है। इसे पुनीत कृष्मा ने लिखा है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने इसे प्रोड्यूस किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]