Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मनहूस समझ Jeetendra ने छोड़ा था 4.25 लाख का जो बंगला, आज है 450 करोड़ की कीमत

मनहूस समझ Jeetendra ने छोड़ा था 4.25 लाख का जो बंगला, आज है 450 करोड़ की कीमत

वेटरन एक्टर जितेंद्र का 4.25 लाख का एक पुराना बंगला आज 450 करोड़ से ज्यादा कीमत का हो गया है। ...और पढ़ें








एक्टर जितेंद्र (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



जितेंद्र ने बताया मनहूस घर का किस्सा


आज प्रोपर्टी की कीमत है 450 करोड़


इस एक्टर से खरीदा था वो घर



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के वेटरन एक्टर के तौर पर जितेंद्र को जाना जाता है। अपने समय के सबसे लोकप्रिय कलाकार रहे जितेंद्र ने हाल ही में अपने एक मनहूस बंगले को लेकर खुलासा किया है, जिसको उन्होंने महज 4.25 लाख रुपये में खरीदा था।


लेकिन आज जितेंद्र के मुंबई के उसी घर की कीमत 450 करोड़ रुपये है। इस मामले को लेकर जितेंद्र ने खुलकर बातचीत की है और बंगले को खरीदने और फिर छोड़ने के बारे में विस्तार से बताया है-
जितेंद्र का वो मनहूस बंगला

जब कोई फिल्म कलाकार मुंबई में आता है तो उसका हमेशा से एक सपना रहता है कि इस शहर में उसके सपनों का एक घर हो। जितेंद्र के मामले में भी ऐसा था, संघर्ष के दिनों वह अपने परिवार के साथ मुंबई की गिरगांव के एक चॉल में आठ लोग एक साथ रहते थे। जब वह एक्टर के तौर पर सफल हुए तो उन्होंने मुंबई अपना घर खरीदने का फैसला लिया। इस मामले को लेकर द रियलिटी ड्राइव को दिए इंटरव्यू में जितेंद्र ने बताया है-




फिल्मों की सफलता के बाद मेरे जहन में सिर्फ एक ही ख्याल था कि मुझे एक घर खरीदना है। जब मुझे पता लगा कि बैजू बावरा जैसी मूवीज के लिए फेमस अभिनेता भरत भूषण अपना बंगला बेच रहे हैं तो मैंने इसमें दिलचस्पी दिखाई और अपने पिता से इसके बारे में विचार किया।

क्योंकि मिडिल क्लास फैमिली से नाता रखने वाला 20x10 के घर में रहने वाले शख्स के लिए बंगला खरीदना बड़ी बात थी। मुंबई के पाली हिल इलाके में मौजूद वह बंगला भरत भूषण अपनी आर्थिक स्थिति से तंग आकर बेचना चाहते थे और मैंने उस बंगले को उनसे 4.25 लाख रुपये में खरीद लिया।




जिसमें एक लेकिन उस घर के खरीदने के बाद मेरी फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप होने लगीं और मुझे लगा कि ये बंगला मेरे लिए अशुभ है। जिसके बाद मैंने वहां रहना छोड़ दिया। बाद में मुझे किसी ने सलाह दी इस घर का नवीनीकरण करा लो और मैं इसके लिए राजी हो गया। आपको जानकर हैरानी होगी उस बंगले के खराब बर्मा और टीक लकड़ी के फर्नीचर को मैंने 11.50 लाख से ज्यादा रुपये में बेचा था।
आज उस बंगले की कीमत 450 करोड़

जितेंद्र ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए बताया- बाद में मैंने उस प्रॉपर्टी पर गौतम अपार्टमेंट्स बनवाया। उस संपत्ति की जब सौदा हुई थी तब उसमें एक 3450 स्क्वायर फीट का प्लॉट भी शामिल था। मैंने कम दामों में अपॉर्टमेंट्स को बेचना शुरू किया था। लेकिन आज उसी संपत्ति की रियल स्टेट वैल्यू करीब 450 करोड़ के आस-पास मानी जाती है।


हालांकि, फिलहाल मौजूदा समय में जितेंद्र और उनका परिवार मुंबई के जिस आलीशान बंगले में रहता है, उसकी भी कीमत करीब 200 करोड़ आंकी जाती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]