Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर एक्शन, FBI की लिस्ट में नीतीश कौशल मोस्ट वॉन्टेड घोषित

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर एक्शन, FBI की लिस्ट में नीतीश कौशल मोस्ट वॉन्टेड घोषित

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपनी 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल किया है, जिस पर हत्या, अपहरण और ड्रग तस्करी के आरोप हैं। ...और पढ़ें








अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को नीतीश कौशल की तलाश। (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

एफबीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड सूची में डाला।


कौशल पर हत्या, अपहरण और ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप हैं।


वह भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह से जुड़ा हुआ है।



डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपने 'मोस्ट वांटेड' अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है। कौशल पर अमेरिका में हत्या, अपहरण और ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप है और एफबीआई अब भगवानपुरिया गैंग के करीब पहुंच रही है।


एफबीआई ने मंगलवार को बताया कि भारतीय नागरिक कौशल ने कथित तौर पर भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के लिए हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें अपहरण और मारपीट जैसी वारदातें शामिल हैं।
एफबीआई ने क्या कहा?

जांच एजेंसी ने कहा, "नीतीश कौशल को एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में कथित तौर पर शामिल होने के लिए वांटेड घोषित किया गया है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त है।"

एफबीआई की लोगों से अपील

एफबीआई ने कहा कि कौशल को हथियारबंद, खतरनाक और भागने की फिराक में रहने वाला व्यक्ति माना जाना चाहिए। जांच एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कौशल के बारे में कोई जानकारी हो तो वे स्थानीय एफबीआई ऑफिस, अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करें।

क्या आरोप लगे?

एजेंसी ने बताया कि जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य से शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर सक्रिय था। एफबीआई के अनुसार, लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 25 जून को कौशल के खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया। उस पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइजेशन्स (RICO) के तहत साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।


एफबीआई की यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत की गई है। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में छापे मारे गए और कानून प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इससे भारत में जड़ें जमा चुके अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करने पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय फोकस का पता चलता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]