क्रिकेट फैंस के लिए काम की खबर, FanCode पर होगा भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का एक्सक्लूसिव प्रसारण
क्रिकेट फैंस के लिए काम की खबर, FanCode पर होगा भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का एक्सक्लूसिव प्रसारण
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच आज से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। ...और पढ़ें

वैभव पर होगी नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच आज से 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि इस सीरीज को मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं? इसका जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है।
फैनकोड पर लाइव कवरेज
भारत का प्रमुख डिजिटल स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन FanCode आपके लिए भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I सीरीज की एक्सक्लूसिव लाइव कवरेज लेकर आ रहा है। सीरीज का पहला T20I मैच 23 जुलाई को है। दूसरा और तीसरा T20I मैच क्रमशः 25 और 26 जुलाई को खेला जाएगा।
हिंदी और अंग्रेजी में देखें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode पर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है। क्रिकेट प्रेमी यहां हर गेंद का लाइव मजा ले सकते हैं। लगातार 3 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम में भी जीत की भूख है। ऐसे में श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में मिली हार का कलंक धोना चाहेंगे।
हर फैन के लिए आसान एक्सेसमैच पास: फैंस सिर्फ एक मैच लाइव देख सकते हैं और सिर्फ उसी के लिए पैसे दे सकते हैं।
टूर पास: पूरी तीन मैचों की सीरीज देखें।
मंथली पास 99 रुपये: फॉर्मूला 1, दिल्ली प्रीमियर लीग, लंका प्रीमियर लीग, ATP टूर और दूसरे बड़े ग्लोबल इवेंट्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करें।
एनुअल पास 999 रुपये: पूरे साल के लिए FanCode के सभी लाइव स्पोर्ट्स का अनलिमिटेड एक्सेस।
वापसी की कोशिश में जुटी टीम
श्रेयस अय्यर जब से भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने हैं, टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 टी20 खेले हैं और जीत का स्वाद नहीं चखा है। आयलैंड दौरे से अय्यर युग की शुरुआत हुई। आयलैंड ने भारत को 2 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इसके बाद इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से धूल चटाई। अब जिम्बाब्वे में यह टीम वापसी करने के लिए बेताब है।
वैभव पर होगी नजर
जिम्बाब्वे दौरे पर सभी की नजरें युवा वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ वैभव फीके रहे थे और 3 मैचों में 42 रन ही बना सके थे। आखिरी टी20 में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था। अब वैभव उस प्रदर्शन को भुलाकर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी का प्रयास करेंगे।
उनके साथ तिलक वर्मा, ईशान किशन और शिवम दुबे जैसे बेहतरीन खिलाड़ी होंगे। साथ ही IPL के शानदार खिलाड़ी अशोक शर्मा, हर्ष दुबे और प्रभसिमरन सिंह भी टीम का हिस्सा होंगे। यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक ऐसा मिश्रण है जिसका मकसद भारत को फिर से जीत की राह पर लाना है।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :