ECB को मिली बड़ी राहत, ICC ने बेन स्टोक्स मामले में नहीं लिया कोई एक्शन

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को आईसीसी की तरफ से बड़ी राहत मिली है। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो को लेकर आईसीसी ने ईसीबी पर कोई एक्शन ...और पढ़ें
-1783758572454_v.webp)
बेन स्टोक्स मामले में ईसीबी को राहत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से बड़ी राहत मिली है। आईसीसी ने अपनी जांच पूरी कर ली है और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कोई भी एक्शन न लेने का फैसला किया है।
बेन स्टोक्स ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर दिया था। स्टोक्स ने ड्रेसिंग रूम में अपनी टीम के साथियों को ये बात बताई थी और इसका वीडियो ईसीबी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसी कारण ईसीबी पर भ्रष्टाचार विरोधी नियम के उल्लंघन के आरोप लगे थे।
आईसीसी ने लिखा था पत्र
इस मामले को लेकर आईसीसी ने ईसीबी को पत्र लिखा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलावा ब्रॉडकास्टर चैनल ने भी प्रसारित किया था और ये 'खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों के क्षेत्र' (पीएमओए) में दखलअंदाजी का मामला था। आईसीसी के नियम के तहत ड्रेसिंग रीम इस नियम के अंतर्गत आता है जिसकी अखंडता को बचाना सभी की जिम्मेदारी होती है ताकि अहम बातें बाहर न आ सकें। आईसीसी ने चार जुलाई को ईसीबी को ये पत्र लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसीबी ने इसका जवाब भी भेज दिया है और माना जा रहा है कि ये मामला अब सुलझ गया है जिसमें आईसीसी ने कोई एक्शन नहीं लिया है।
हालांकि, आईसीसी और ईसीबी दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस मामले में किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की। आईसीसी ने ईसीबी को ये याद दिलाया है कि पीएमओए में जो भी वीडिया रिकॉर्ड किया जाता है उसमें आवाज नहीं होनी चाहिए और वह मैच के बाद ही सामने आना चाहिए जबकि इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के बीच में ही वो वीडियो जारी कर दिया था।
स्टोक्स ने किया था हैरान
जैसे ही स्टोक्स के संन्यास की खबर सामने आई सभी हैरान रह गए। वह उस समय मैदान पर थे अपना गेंदबाजी स्पैल पूरा कर रहे थे। इसी बीच ईसीबी ने वीडियो जारी कर स्टोक्स के संन्यास की खबर सार्वजनिक कर दी थी।

Post A Comment
No comments :