Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बचा लो श्रेयस अय्यर! आज हारे तो चली जाएगी बादशाहत, मंडरा रहा है बड़ा संकट

बचा लो श्रेयस अय्यर! आज हारे तो चली जाएगी बादशाहत, मंडरा रहा है बड़ा संकट

भारतीय क्रिकेट टीम आज साउथैम्पटन में आखिरी टी20 मैच खेलने उतरेगी। उसकी कोशिश इंग्लैंड को मात देकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की तो होगी ही साथ ही अपन ...और पढ़ें





भारत की बादशाहत दांव पर



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2026 की जीत के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत के एक नए युग की शुरुआत हुई। लग रहा था कि यहां से भारत टी20 में आगे ही जाएगा, लेकिन हुआ उलटा। छह मैच हो चुके हैं और अय्यर की कप्तानी में भारत ने जीत का स्वाद भी नहीं चखा है। आज भारत का सामना इंग्लैंड से आखिरी टी20 मैच में है और साउथैम्पटन में खेले जाने वाले इस मैच में भारत की बादशाहत दांव पर लगी है।


इंग्लैंड से पहले भारत को आयरलैंड ने अपने घर में 2-0 से मात दी थी। इसके बाद इंग्लैंड ने चार में से तीन मैचों में भारत को पटखनी दी है। पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था।
आज हारे तो लुट जाएगा सब कुछ

लगातार छह मैच न जीतना भारत के लिए शर्म की बात है। वो भी तब जब टीम इंडिया टी20 की विश्व विजेता है। इंग्लैंड के लिए आज का मैच तो कुछ खास मायने नहीं रखता क्योंकि वह पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है, लेकिन भारत के लिए ये मैच रैंकिंग के हिसाब से अहम है। अगर भारत आज हारता है तो फिर उसकी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन भी चली जाएगी और इंग्लैंड वहां काबिज हो जाएगा।


इंग्लैंड ने नए कप्तान हैरी ब्रूक की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने अभी तक कुल 22 मैच खेले हैं जिसमें से 19 में उन्हें जीत मिली है। ब्रूक ने पहले ही कह दिया था कि उनकी नजरें नंबर-1 रैकिंग पर हैं।

अय्यर को करना होगा कमाल

जहां तक भारत की बात है तो अय्यर को अपनी कप्तानी में कमाल करना होगा। अय्यर ने बल्ले से तो फिर भी प्रभाव छोड़ा है, लेकिन कप्तानी में वह असरदार साबित नहीं हुए हैं। पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी। अय्यर को भी अपनी कप्तानी में पहली जीत की तलाश है और वह चाहेंगे कि आखिरी मैच में ये जीत उनको नसीब हो ताकि उनका भी खाता खुले और भारत की नंबर-1 रैंकिंग बची रहे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]