पूर्व मंत्री का पर्दाफाश होगा', DMK के कथित भ्रष्टाचार पर ऑडिट रिपोर्ट पेश करेगी विजय सरकार

तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने घोषणा की कि आगामी बजट सत्र में पिछली DMK सरकार के दौरान पार्टी फंड में हुई गड़बड़ियों पर ऑडिट रिपोर्ट पेश ...और पढ़ें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय।
तमिलनाडु सरकार DMK भ्रष्टाचार पर ऑडिट रिपोर्ट पेश करेगी।
रिपोर्ट में पिछली सरकार के पार्टी फंड गड़बड़ियों का खुलासा होगा।
NEET उन्मूलन और राजनीतिक बदलाव पर भी मंत्री ने बात की।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट सत्र में भ्रष्टाचार पर ऑडिट रिपोर्ट पेश करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रिपोर्ट से पिछली एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार के दौरान पार्टी फंड इकट्ठा करने में हुई गड़बड़ियों का खुलासा होगा।
विजय के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री ने चेन्नई के हार्बर विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने विपक्षी डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कथित गड़बड़ियों के बारे में अनजान होने का नाटक कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया लेकिन विल्सन का इशारा पूर्व डीएमके मंत्री और मौजूदा हार्बर विधायक पीके सेकर बाबू की ओर था।
'भ्रष्टाचार पर हो रही ऑडिट रिपोर्ट तैयार'
विल्सन ने कहा, "जो पूर्व मंत्री अभी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वे डीएमके के शासनकाल में जमा किए गए पार्टी फंड के बारे में अनजान होने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि पार्टी फंड क्या है? हम पिछली डीएमके सरकार के दौरान पार्टी फंड जुटाने के बहाने हुए भ्रष्टाचार पर एक ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसे आगामी बजट सत्र में पेश किया जाएगा।"
'2026 की तरह 2029 में भी देखने को मिलेगा बदलाव'
सेकर बाबू का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने आगे कहा, "इसमें भ्रष्टाचार की एक सूची होगी। तब इस पूर्व मंत्री का पर्दाफाश हो जाएगा।" उसी कार्यक्रम में बोलते हुए विल्सन ने नीट को खत्म करने के लिए टीवीके सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
उन्होंने दावा किया कि जिस तरह 2026 में टीवीके के सत्ता में आने से तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव आया उसी तरह 2029 के लोकसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा ही बदलाव आएगा।
उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "नीट परीक्षा का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। हमारी पार्टी (TVK) का नेतृत्व इस परीक्षा को पूरी तरह से खत्म करने की योजना पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। यह बदलाव पूरे भारत में दिखाई देगा।"

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :