Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मंदिर में गिरे सिंदूर से भरी मांग: साहिबगंज में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की शादी, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

मंदिर में गिरे सिंदूर से भरी मांग: साहिबगंज में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की शादी, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज


साहिबगंज के बरहेट में एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू किशोरी से शिवगादी मंदिर में प्रेम विवाह किया। लड़की की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक ...और पढ़ें








मुस्लिम युवक ने नाबालिग हिंदू किशोरी से किया प्रेम विवाह।


यह घटना बरहेट के शिवगादी मंदिर में हुई।


मां ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया।



संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। साहिबगंज जिले के बरहेट में एक मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग हिंदू किशोरी से विवाह करने का मामला सामने आया है। बरहेट थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सूचना है कि बरहेट थाना क्षेत्र के मोमिन टोला निवासी 22 वर्षीय मनौव्वर अंसारी ने बुधवार को यहां के प्रसिद्ध शिवगादी मंदिर में एक नाबालिग हिंदू लड़की से प्रेम विवाह कर लिया।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें







लड़की रांगा थाना क्षेत्र की है तथा बरहेट प्रखंड में अपने रिश्तेदार के यहां रहती थी। इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी और प्रथम श्रेणी से पास हुई। उसके पिता की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान उसका संपर्क मनौव्वर से हुआ।



सुबह करीब 10:30 बजे दोनों मंदिर पहुंचे। इस दौरान युवक ने मंदिर में ही गिरे सिंदूर को उठाकर उसकी मांग में डाल दिया। इस घटना पर मंदिर में मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को दी।


कमेटी के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे के जांच पड़ताल की। घटना को सही पाए जाने पर इसकी सूचना बरहेट थाने की पुलिस को दी। पुलिस शिवगादी पहुंचकर दोनों को अपने साथ ले गई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]