Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'धर्म-कर्म' का पाठ पढ़ाएगी सनी देओल की Batwara 1947, रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया सरप्राइज

धर्म-कर्म' का पाठ पढ़ाएगी सनी देओल की Batwara 1947, रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया सरप्राइज


अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग मूवी बंटवारा 1947 की रिलीज से पहले मेकर्स की तरफ से एक बड़ा सरप्राइज दिया गया है। ...और पढ़ें








बंटवारा 1947 फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)


सनी देओल की अगली फिल्म बंटवारा 1947


बंटवारा 1947 के मेकर्स ने फैंस को दिया सरप्राइज


इस दिन रिलीज होगी बंटवारा 1947 मूवी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज के बारे में बात की जाए तो उसमें बंटवारा 1947 का नाम भी शामिल होता है। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) इस पीरियड ड्रामा फिल्म के जरिए दिग्गज फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ करीब 3 दशक बाद वापसी करने जा रहे हैं।


हाल ही में बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब मेकर्स की तरफ से बंटवारा 1947 को लेकर एक बड़ा सरप्राइज दिया गया है।
बंटवारा 1947 के मेकर्स का सरप्राइज

बंटवारा 1947 का निर्माण सुपरस्टार आमिर खान के फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है। आमिर इस मूवी को लेकर काफी आश्वस्त हैं और उनको उम्मीद है कि सनी देओल के साथ बंटवारा 1947 पर खेला गया दांव सफल साबित होगा। इस बीच आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रिलीज से पहले इस मूवी का एक और लेटेस्ट पोस्टर रिलीज किया गया है।






जिसमें भगवान श्री कृष्ण की झलक देखने तो मिल रही है। इस पोस्टर के कैप्शन में मेकर्स ने लिखा है- जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना। बंटवारा 1947 के इस लेटेस्ट पोस्टर को देखकर ये साफ अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि ये फिल्म धर्म और कर्म के सिद्धांत को भी बखूबी दर्शाएगी।


इससे पहले बंटवारा 1947 के टीजर में ये साफ गया था कि ये भारत के इतिहास के सबसे अहम दौरों में से एक पर आधारित यह फिल्म 1940 के दशक की उस उथल-पुथल भरी कहानी को फिर से सामने लाती है, जब देश के बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी।

डर, बिछड़ने और बेघर होने के उस दौर के बीच यह फिल्म एक ऐसे इंसान की प्रेरणादायक कहानी दिखाती है, जिसने नफरत के बजाय हिम्मत और इंसानियत का रास्ता चुना। इसके टीजर ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। सभी सिनेप्रेमी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी बंटवारा 1947

बात की जाए बंटवारा 1947 की रिलीज डेट के बारे में तो 14 अगस्त 2026 को ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में मौजूद हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]