Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मोटापे की वजह से मिली थी Akshay Kumar की 5 साल पुरानी फिल्म, अंजलि आनंद का छलका दर्द




मोटापे की वजह से मिली थी Akshay Kumar की 5 साल पुरानी फिल्म, अंजलि आनंद का छलका दर्द

एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने 5 साल बाद खुलासा किया है कि मोटापे की वजह से उन्हें अक्षय कुमार की एक फिल्म मिली थी। ...और पढ़ें








अंजलि आनंद का खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)


अंजलि आनंद ने 5 साल बाद किया खुलासा


अक्षय कुमार की फिल्म से जुड़ा है किस्सा


मोटापे की वजह एक्ट्रेस को मिला था रोल



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिल्म धमाल 4 को लेकर अभिनेत्री अंजलि आनंद (Anjali Anand) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी को लेकर अंजलि लगातार मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इस दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।


अंजलि आनंद ने बताया है कि उन्हें सुपरस्टार एक फिल्म इस वजह से मिली थीं कि वह मोटी हैं। इस मामले को लेकर 5 साल बाद अभिनेत्री की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-



अंजलि आनंद ने का खुलासा

बतौर अभिनेत्री अंजलि आनंद को अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक ड्रामा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से अधिक लोकप्रियता मिली है। हाल ही में आई धमाल 4 को लेकर भी वह काफी वाहवाही लूट रही हैं। इस बीच अंजलि आनंद ने सिनेमा टाइपकास्ट और बॉडी शेमिंग जैसे मामले को अपने बेबाक बयान से हवा दे दी है।



दरअसल धमाल 4 के प्रमोशन के दौरान अंजलि आनंद ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें अक्षय कुमार की बैलबॉटम फिल्म में रोल इस वजह से मिला था कि वह मोटी हैं।



अंजलि ने कहा है- मैं बेल बॉटम फिल्म में सिर्फ इसलिए थी ताकि एक आतंकवादी मुझ पर गिर सके और पकड़ा जा सके। मुझे ऐसे रोल इसलिए ऑफर किए जाते हैं क्योंकि मैं मोटी हूं और जब लोग इसका मजाक उड़ाते हैं, तो बुरा लगता है। वे लोग यह भी नहीं देखते कि मैं एक अच्छी एक्टर हूं या नहीं।


इस तरह से मोटापे के लेकर अंजलि आनंद का एक बार फिर से दर्द छलका है। ये पहला मौका नहीं है कि इंडस्ट्री में किसी कलाकार को इस तरह से टारगेट किया गया है, इससे पहले भी कई सेलेब्स को उनके स्किन टोन या फिर दुबले पतले शरीर की वजह से निशाना बनाया जा चुका है।
इस सीरीज में नजर आएंगी अंजलि आनंद

फिल्म धमाल 4 की सफलता के बाद आने वाले समय में अंजलि आनंद यकीनन तौर पर अन्य कई मूवीज में भी नजर आएंगी। लेकिन फैंस को उनकी लोकप्रिय वेब सीरीज डिब्बा कार्टल के सीजन 2 का इंतजार है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]