Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

त्विषा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने CBI को सौंपी रिपोर्ट, जिम बेल्ट से मेल खाए चोट के निशान

त्विषा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने CBI को सौंपी रिपोर्ट, जिम बेल्ट से मेल खाए चोट के निशान

AIIMS दिल्ली ने त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू की पुष्टि हुई है जो चोट के पैटर्न से ...और पढ़ें








त्विषा शर्मा मौत मामला (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्विषा शर्मा मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। AIIMS दिल्ली की टीम ने एक महीने की गहन जांच के बाद तैयार की गई 11 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट शुक्रवार को सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी है। कोर्ट के आदेशों के तहत यह रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है।


सूत्रों के मुताबिक, AIIMS मेडिकल बोर्ड द्वारा की गई लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच में उस चीज जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू होने की पुष्टि हुई है, जिससे उसका गला घोंटा गया था। साथ ही यह भी पता चला है कि यह चोट के पैटर्न से मेल खाती है।

हर एंगल से हुई जांच

AIIMS में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि बोर्ड ने किसी नतीजे पर पहुंचने से पहल मामले के हर एंगल से जांच की थी। उन्होंने हाई कोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट की जानकारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया।



डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने मामले की बारीकियों पर हर संभव नजरिए से बहुत गहराई से विचार किया, लगभग एक महीने तक सभी उपलब्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स को ध्यान में रखा और वैज्ञानिक आधार के साथ विस्तृत राय दी है। सच्चाई और न्याय के हित में CBI और न्यायपालिका के लिए यह बिल्कुल स्पष्ट राय है।
जिम बेल्ट पर मिले चोट के निशान

यह निष्कर्ष इसलिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर आई चोटों और जिम्नास्टिक्स बेल्ट के बीच कोई भी वैज्ञानिक संबंध स्थापित नहीं हो सका था , क्योंकि जांच अधिकारी पोस्टमॉर्टम के दौरान मेडिकल बोर्ड के सामने जिम्नास्टिक्स बेल्ट पेश नहीं कर पाए थे।


इसके बाद पीड़ित परिवार की मांग के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने AIIMS दिल्ली के मेडिकल बोर्ड से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया। इस पूरे मामले में मुख्य फॉरेंसिक सवाल यही था कि क्या गर्दन पर मिले घावों की स्थिति को देखते हुए, लोहे की रिंग वाली उस जिम्नास्टिक्स बेल्ट को ही असल फंदा माना जा सकता है, जिससे उसका गला घोंटा गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]