Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मेक्सिको में हाईवे पर कई वाहनों से टकराया ट्रक, 9 लोगों की मौत और 10 घायल

मेक्सिको में हाईवे पर कई वाहनों से टकराया ट्रक, 9 लोगों की मौत और 10 घायल


मेक्सिको के जालिस्को राज्य में ग्वाडालाजारा-टेपिक हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। ...और पढ़ें










मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कई वाहनों से टकराया मालवाहक ट्रक


दो बच्चों सहित 9 की मौत, 4 अमेरिकी नागरिकों समेत 10 घायल



डिजिटल डेस्क, मेक्सिको सिटी । मेक्सिको के पश्चिमी राज्य जालिस्को में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।


जालिस्को की सिविल प्रोटेक्शन के अनुसार, यह हादसा ग्वाडालाजारा और टेपिक को जोड़ने वाले हाईवे पर होस्तोतिपाक्विलो कस्बे के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मालवाहक ट्रकों और तीन अन्य वाहनों में भीषण आग लग गई।



ट्रैक्टर-ट्रेलर की वजह से कई गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में चार अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में दो नाबालिग शामिल हैं, जबकि घायलों में नेशनल गार्ड के दो सदस्य भी हैं जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें ग्वाडलहारा के मैग्डेलेना अस्पताल में भेजा गया है।

सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्वाडालाजारा और टेपिक को जोड़ने वाले राजमार्ग पर कई वाहन भीषण आग की लपटों में घिरे नजर आ रहे हैं।

पहले भी हो चुका था एक हादसा

नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, घटनास्थल पर एक और हादसा पहले ही हो चुका था। सड़क कर्मचारी और राहत बचाव की टीम दो ट्रकों के बीच हुई पुरानी दुर्घटना के बाद राहत कार्य में जुटे थे। इसी दौरान एक तीसरे तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने वहां खड़े स्थिर वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]