Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

55 साल से कल्ट क्लासिक है Rajesh Khanna का ये दर्दभरा गीत, मुकेश की मखमली आवाज में हुआ था रिकॉर्ड

55 साल से कल्ट क्लासिक है Rajesh Khanna का ये दर्दभरा गीत, मुकेश की मखमली आवाज में हुआ था रिकॉर्ड


राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के लिए दिग्गज गायक मुकेश (Mukesh) ने एक सदाबहार गीत गाया था जो 55 साल बाद सुनने वालों के दिलों को जीत लेता है। ...और पढ़ें








राजेश खन्ना का सबसे दर्दभरा गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर था, जब किशोर कुमार (Kishore Kumar) राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की आवाज बन गए और उनके लिए एक से बढ़कर एक गाने गाए, जो आज भी कल्ट बने हुए हैं। इसी बीच एक नए गायक की एंट्री हुई जिन्हें किशोर कुमार का रास्ता साफ कर दिया और खुद राजेश खन्ना की आवाज बनकर अमर हो गए।


यह गायक कोई और नहीं बल्कि इंडियन प्लेबैक सिंगर मुकेश (Indian Playback Singer Mukesh) थे। राज कपूर, मनोज कुमार, फिरोज खान, सुनील दत्त और दिलीप कुमार की आवाज बनकर सदाबहार गीत देने वाले गायक मुकेश का नाम भले ही किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर और आशा भोसले (Asha Bhosle) की तरह बहुत मशहूर नहीं हुए, लेकिन उनकी मखमली आवाज ने हर किसी का मनमोह लिया।

राजेश खन्ना की आवाज बने मुकेश

आज लोग उनके गाने गुनगुनाते हैं। उनका एक गाना तो इतना पॉपुलर हुआ था कि 70s के दशक में हर ओर उन्हीं के गाने बजा करते थे। उन्होंने राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के लिए गाना गाया था। यह पहली बार था, जब किशोर कुमार की जगह मुकेश को राजेश खन्ना की आवाज बनाया गया।




गाने के बोल ने डायरेक्टर को किया इंप्रेस

जब मुकेश ने स्टूडियो में यह गाना गाया तो डायरेक्टर खुशी से उछल पड़े। धुन पुरानी थी, लेकिन मखमली आवाज और गाने के बोल नए थे। इस गीत से खुश होकर डायरेक्टर ने गीतकार को एक और गाना लिखने के लिए बोल दिया था। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है 55 साल पहले बना गीत 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' (Kahin Door Jab Din Dhal Jaye)।
किशोर कुमार की जगह चुने गए थे मुकेश

यह गीत सुपरहिट फिल्म आनंद (1971) का था, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के म्यूजिक का जिम्मा सलिल चौधरी (Salil Chowdhury) ने ही निभाया था।


सलिल चौधरी ही वह शख्स थे, जिन्होंने आनंद फिल्म के लिए राजेश खन्ना की आवाज के रूप में किशोर कुमार की जगह मुकेश को चुना और उनसे 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए' गाना गवाया। IMDb के मुताबिक, सलिल चौधरी का कहना था कि मुकेश की आवाज भावुकता लाएगी। इस गाने की आवाज ही खूबसूरत नहीं थे, बल्कि बोल भी कानों को सुकून पहुंचाते हैं।


गीतकार से लिखवा लिया था दूसरा गाना

इस गाने के बोल गीतकार योगेश ने लिखे थे। गीत के बोल ने ऋषिकेश मुखर्जी को इस कदर इंप्रेस कर दिया कि उन्होंने तुरंत योगेश से कह दिया कि वह उनके लिए एक और गाना लिए। यह गीत जब रिलीज हुआ तो अमर हो गया। यह राजेश खन्ना का सबसे पसंदीदा गाना था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]