Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

निवेशकों से 50 करोड़ लेकर स्विट्जरलैंड में लापता हुआ हैदराबाद का दंपती, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

निवेशकों से 50 करोड़ लेकर स्विट्जरलैंड में लापता हुआ हैदराबाद का दंपती, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

हैदराबाद के कारोबारी पब्बा चंद्रशेखर और उनकी पत्नी स्वप्ना स्विट्जरलैंड में छुट्टियों के दौरान लापता हो गए हैं। पुलिस उनकी बेटी की शिकायत पर गुमशुदगी ...और पढ़ें








हैदराबाद का दंपत्ति स्विट्जरलैंड में लापता (फोटो- सोशल- मीडिया)


डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के एक कारोबारी पब्बा चंद्रशेखर (51) और उनकी पत्नी स्वप्ना (42) स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी बेटी श्रेया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।


दरअसल, कारोबारी चंद्रशेखर अपनी पत्नी के साथ 22 जून को स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हुए थे। वह करीब तीन सप्ताह के लिए छुट्टियां मनाने गए थे। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8 जुलाई को टूटा संपर्क

चंद्रशेखर की बेटी श्रेया ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि शुरुआत में वे घर वालों के संपर्क में थे, लेकिन 8 जुलाई के बाद उनका संपर्क टूट गया। परिवार द्वारा उनसे संपर्क करने के कई प्रयास विफल रहे, क्योंकि दोनों के मोबाइल फोन या तो बंद थे या नेटवर्क कवरेज क्षेत्र से बाहर थे।

निवेशकों के फंसे 50 करोड़

पुलिस उन आरोपों की भी जांच कर रही है कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी ने पिछले कुछ वर्षों में 60 से अधिक लोगों से आकर्षक रिटर्न का वादा करके लगभग 50 करोड़ रुपये एकत्र किए।


हालांकि, पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के कोई औपचारिक आरोप घोषित नहीं किए गए हैं। पुलिस स्वैच्छिक गुमशुदगी और वित्तीय धोखाधड़ी सहित सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दंपती की गतिविधियों के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से आगे आने की अपील की है।


जांचकर्ता अब लापता दंपत्ति के टूर प्लान, इमिग्रेशन रिकॉर्ड और उनके वित्तीय लेनदेन की गहनता से पुष्टि कर रहे हैं। ताकि यह पता चल सके कि व्यवसायी दंपती सच में वाकई स्विट्जरलैंड में प्रवेश किया था या वे कहीं और गए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]