Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

34 साल पुराने दर्दभरे पाकिस्तानी गाने ने बदल दी थी Sonu Nigam की किस्मत, ब्रेकअप एंथम पर आज भी रोते हैं आशिक

34 साल पुराने दर्दभरे पाकिस्तानी गाने ने बदल दी थी Sonu Nigam की किस्मत, ब्रेकअप एंथम पर आज भी रोते हैं आशिक


34 साल पुराने सुपरहिट गाने ने सोनू निगम (Sonu Nigam) की किस्मत बदल दी थी। इस गाने को पहले पाकिस्तानी गायक ने गाकर अमर बनाया था। ...और पढ़ें








पाकिस्तानी गाने से चमका सोनू निगम का करियर। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम (Sonu Nigam) आज सिनेमा के सबसे टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं। हजारों गानों को आवाज देकर लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर को ये कामयाबी एक पाकिस्तानी गीत गाकर मिली थी।

जी हां, सोनू निगम ने 34 साल पहले पाकिस्तानी गायक के एक दुखभरे गीत को आवाज दी। यूं तो उन्होंने कई गीत गाए, लेकिन इस दुखभरे गीत ेन उन्हें रातोंरात चमका दिया था। उनकी आवाज में इतना दर्द था कि हर दिल टूटा आशिक उसे सुनते ही खो जाता।
सोनू निगम का ब्रेकअप सॉन्ग

सोनू निगम का ये गीत 1995 में आए फिल्म 'बेवफा सनम' (Bewafa Sanam) का गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' (Achha Sila Diya Toone Mere Pyar Ka Song) है। यही वो गीत है, जिसने सोनू निगम की किस्मत चमकाई थी। यह भले ही भारत में सोनू निगम के दर्दभरे आवाज में पॉपुलर हुआ, लेकिन ओरिजिनली इस गाने को एक पाकिस्तानी गायक ने गाया था।
पाकिस्तानी गाने को दी थी आवाज

यह गीत पाकिस्तानी गायक अताउल्लाह खान इशाखेल्वी (Attaullah Khan Esakhelvi) का था। 80 और 90 के दशक में अताउल्लाह खान अपने दर्दभरे गानों के एल्बम्स के लिए मशहूर थे। उनके कई गानों को भारतीय फिल्मों में शामिल किया गया जिनमें से एक 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' है। इस गाने को अताउल्लाह ने एक एल्बम के तौर पर 1992 में बनाया था। बाद में यह सोनू निगम की आवाज में वायरल हो गया।


पाकिस्तानी गायक ने की थी तारीफ

यह गाना आज ब्रेकअप एंथम के रूप में पॉपुलर और कल्ट है। जब अताउल्लाह खान ने इस गाने को 19 साल के सोनू निगम की आवाज में सुना था, तब वह इतने खुश हुए कि उन्होंने फोन करके सिंगर की जमकर तारीफ की थी। खुद बॉलीवुड सिंगर भी, अपनी शुरुआती सक्सेस का क्रेडिट अताउल्लाह खान को देते हैं।



एक बार उन्होंने अताउल्लाह खान के बारे में कहा था, "वह सच में एक खूबसूरत इंसान हैं और मेरी जिंदगी में एक खास जगह रखते हैं। मैं उन लेजेंड्स का बहुत एहसानमंद हूं जिन्होंने मेरे सफर को बनाया और मैं अपनी सफलता का क्रेडिट उनके म्यूजिक को देता हूं।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]