Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चतरा में 2 दिन से हाईवोल्टेज ड्रामा, जेल गए प्रेमी के घर पर डटी प्रेमिका; पुलिस-परिजन भी नहीं मना सके

चतरा में 2 दिन से हाईवोल्टेज ड्रामा, जेल गए प्रेमी के घर पर डटी प्रेमिका; पुलिस-परिजन भी नहीं मना सके

प्रेमी के जेल जाने के बाद उसकी प्रेमिका हंटरगंज के उसके घर में डटी हुई है, जहां उसने ताला जड़ दिया और जाने से इनकार कर दिया। पुलिस और परिजनों के समझान ...और पढ़ें








प्रेमी के जेल जाने पर प्रेमिका उसके घर पहुंची।


प्रेमी के जेल जाने पर प्रेमिका उसके घर पहुंची।


युवती ने घर में ताला जड़कर रहने की जिद की।



संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र का एक प्रेम प्रसंग इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी के न्यायिक हिरासत में जेल जाने के बाद उसकी प्रेमिका सीधे उसके घर पहुंच गई और पिछले दो दिनों से वहीं डटी हुई है। शुक्रवार और शनिवार को हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ। रविवार को मामला शांत रहा।


युवती के इस कदम से गांव में हंगामे जैसी स्थिति बन गई है और दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी गौतम कुमार और बड़ीबीघा की एक युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी मामले में 27 जून को युवती की शिकायत पर हंटरगंज थाना में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



पुलिस की दबिश के बाद युवक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार जेल में प्रेमी से मुलाकात करने के बाद युवती सीधे उसके घर पहुंची और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई।



बताया जाता है कि प्रेमी के स्वजन ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने घर में ताला जड़ दिया और वहीं बैठ गई। परिजनों, ग्रामीणों और उसके माता-पिता ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया।


सूचना मिलने पर हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। युवती का कहना है कि वह अपने प्रेमी के घर में ही रहेगी। उसके इस रुख को देखकर कुछ ग्रामीण भी उसके समर्थन में आगे आए और मदद का भरोसा दिया।


फिलहाल पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]