Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सिर्फ 19,999 में Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी




सिर्फ 19,999 में Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Vivo ने भारत में अपना नया 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन 6500mAh बैटरी, 44W FlashCharge, MediaTek Di ...और पढ़ें








सिर्फ 18,499 में Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6500 mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने इंडियन मार्केट में अपना नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo T5 Lite 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी का कहना है कि ये स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स की भी जरूरत है।


इस डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 44W FlashCharge सपोर्ट, MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट और 50MP Sony कैमरा भी मिल रहा है। चलिए पहले इस फोन की कीमत पर एक नजर डालते हैं...
Vivo T5 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Vivo T5 Lite 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की 19,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। डिवाइस को दो कलर Twilight Shadow और Wave Blue में पेश किया गया है।




स्मार्टफोन की पहली सेल 22 जुलाई 2026 से Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत 22 जुलाई को HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगी। ऑफर के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 18,499 रुपये हो जाएगी।

Vivo T5 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Lite 5G में 6.74-इंच LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।




परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर है, जो रोजाना के काम, मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। डिवाइस में Android 16 बेस्ड OriginOS 6 है।

साथ ही फोन में AI Creation, AI Transcript Assist, AI Captions, AI Screen Translation, vivo DocMaster, Private Space और Google Gemini जैसे AI टूल्स भी मिल रहे हैं, जो प्रोडक्टिविटी और कंटेंट क्रिएशन को आसान बना देते हैं।
Vivo T5 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स



फोटोग्राफी लवर्स के लिए फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में AI UHD, AI Color Adjustment और AI Cutout जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कैमरा एप में ही आपको Night Mode, Portrait, Panorama, Documents, Slow Motion, Time-Lapse, Professional और Live Photo जैसे मोड भी मिल रहे हैं।




सामने की तरफ सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है, जो Night Mode और Portrait Mode को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा डिवाइस में Military Grade Durability, Triple Anti-Drop SGS सर्टिफिकेशन और IP65 डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल रही है। इसका मतलब है कि ये फोन रोजाना के इस्तेमाल के दौरान गिरने, धूल और पानी के हल्के छींटों से बेहतर सुरक्षा देगा।
Vivo T5 Lite 5G की बैटरी



बैटरी की बात करें तो फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी ने 5 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखने के लिए खास डिजाइन किया है। कंपनी का कहना है कि ये एक बार चार्ज करने पर 15 दिन तक स्टैंडबाय, 54 घंटे तक कॉलिंग, 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 48 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। साथ ही बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]