10,000 mAh बैटरी के साथ दो स्मार्टफोन जल्द होंगे लॉन्च, Oppo और OnePlus कर रहे तैयारी

ओप्पो और वनप्लस 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने भारत में हाल में Oppo A6 Pro 5G स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया था। इसके साथ ही वनप्लस ने भी अप्रैल में OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा था। यह वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन था। इन दोनों स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ ओप्पो और वनप्लस से 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया था। अब खबर सामने आ रही है कि ओप्पो और वनप्लस जल्द 10000 एमएएच बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Oppo और OnePlus का नया फोन
चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि वनप्लस और ओप्पो 10,000mAh बैटरी वाले नए स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का यह अपकमिंग फोन फिलहाल प्री-रिसर्च फेज में है। फिलहाल वनप्लस ने इस फोन को लेकर कुछ भी ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं रखी हैं। ऐसे में ये डिटेल्स फिलहाल रूमर्स हैं।

Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी का 10000 एमएएच बैटरी वाला ये फोन Oppo A सीरीज के तहत मार्केट में आ सकता है। इस फोन में सिंगल सेल बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंपनी के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि वह प्रो ब्रांडिंग के साथ मिड रेंज सेगमेंट में फोन ला सकती है। अगले साल तक लॉन्च होने वाले इस फोन का कथित मॉडल नंबर SM8845 हो सकता है। यह फोन 10,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
ओप्पो और वनप्लस के बड़ी बैटरी वाले मौजूदा फोन
Oppo A6 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में जनवरी लॉन्च हुआ था। यह फोन 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था। ओप्पो का यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था।
दूसरी ओर, OnePlus Nord 6 को भारत में 9000 mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ 38,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :