होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर ईरानी हमले के बाद 1 भारतीय लापता, 10 को बचाया गया; विदेश मंत्रालय ने की निंदा

ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर ईरानी हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता है, जबकि 10 को बचा लिया गय ...और पढ़ें
-1783842581920_v.webp)
होर्मुज में ईरानी हमले के बाद भारतीय लापता 10 सुरक्षित (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले एक कमर्शियल जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर ईरान हमला कर दिया। इस हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता हो गया है। जिसके तलाश जारी है।
खबरों के अनुसार, हमले के बाद जीएफएस गैलेक्सी जहाज में आग लग गई, जिसके कारण चालक दल को भागना पड़ा। इस हमले को लेकर भारतीय सरकार ने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है, जबकि एक अभी भी लापता है।
विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा
ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान आया है। विदेश मंत्रालय ने बताया, "हम आज सुबह ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से अब तक 10 को बचा लिया गया है,जबकि 1 भारतीय नागरिक लापता बताया जा रहा है।"
विदेश मंत्रालय ने आगे बताया कि ओमान में हमारी एम्बेसी स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और चल रहे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार कोऑर्डिनेट कर रही है। हम ओमानी अधिकारियों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं।
भारत सरकार ने हमले को लेकर जताई चिंता
कमर्शियल शिपिंग पर लगातार हो रहे हमले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताते हुए कहा कि हम तनाव को तुरंत कम करने और डिप्लोमैटिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को खत्म करने की अपनी मांग दोहराते हैं ताकि इस इलाके में शांति और स्थिरता लौट सके।
इस इलाके में कमर्शियल शिपिंग और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और इस इलाके में इंटरनेशनल कानून के मुताबिक, इंटरनेशनल जलमार्गों से बिना रुकावट के नेविगेशन और कॉमर्स को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।"

Post A Comment
No comments :