Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Rohit Sharma ने दूसरे वनडे में किया बड़ा कारनामा, भारत के टॉप-5 बल्‍लेबाजों में शुमार हुए 'हिटमैन'

Rohit Sharma ने दूसरे वनडे में किया बड़ा कारनामा, भारत के टॉप-5 बल्‍लेबाजों में शुमार हुए 'हिटमैन'

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 48 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट में 14,000 रन पूरे किए, जिससे वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग् ...और पढ़ें








Rohit Sharma ने रचा इतिहास



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Stats: रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 123 का रहा।


इस दौरान 'हिटमैन' ने अपने लिस्ट ए क्रिकेट करियर में 14 हजार रन पूरे किए। पूर्व भारतीय कप्तान लिस्ट ए में 14,038 रन कुल 356 मैच खेलते हुए बनाए। उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 37 सेंचुरी ठोकी। इस तरह लिस्ट ए में 14,000 रन पूरे कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली समेत कई दिग्गजों के खास क्लब में एंट्री मारी।


Rohit Sharma ने रचा इतिहास

दरअसल, रोहित से पहले लिस्ट ए में 14 हजार से ज्यादा रन 4 भारतीय बैटर्स के नाम है। लिस्ट में पहले पायदान पर सचिन तेंदुलकर का नाम हैं, जिनके नाम 551 मैचों में 21,999 रन दर्ज हैं और उनके नाम 60 शतक हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (16,447) रन के साथ मौजूद है। सौरव गांगुली 15,662 रन और राहुल द्रविड़ (15,271) रन बनाए हैं।

IND vs AFG ODI 2026: इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया

भारत ने कप्तान शुभमन गिल (154) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (125) के शतकीय प्रहार के दम पर अफगानिस्तान को दूसरे एकतरफा मुकाबले में 170 रनों के भारी अंतर से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।


अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में भारत ने 49.5 ओवर में 402 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन ही बना सकी। गिल ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए अफगान गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। गिल ने रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 85 रन जोड़े।


ईशान और गिल ने शतकीय पारियां खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 141 गेंदों पर 224 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसकी बदौलत भारत इकाना में पहली बार 400 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा। गिल ने इसी बीच 77 गेंदों पर 13 चौके व दो छक्के की मदद से करियर का नौवां शतक पूरा किया।


बतौर वनडे कप्तान गिल का यह पहला शतक है। खास बात यह है कि वनडे में 16 माह बाद उनके बल्ले से शतक आया है। इसके पहले फरवरी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने शतकीय पारी खेली थी। इशान ने भी पहले 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन दूसरे 50 रन बनाने में सिर्फ 19 गेंदें खेलीं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी में 14 चौके व सात छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने केवल 71 गेंदों में शतक पूरा कर अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतकों में अपना नाम शीर्ष पर दर्ज कराया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]