Vivo ने लॉन्च किए अपने पहले वायरलेस Over-Ear हेडफोन्स, सिंगल चार्ज में चलेंगे पूरे 75 घंटे

Vivo ने अपने पहले वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। ये हेडफोन्स चीन में लॉन्च हुए हैं। इन हेडफोन्स में 40mm का डायनामिक ड्राइवर यूनिट दिया गय ...और पढ़ें

Vivo के नए वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च हुए हैं।
Vivo ने चीन में अपने पहले वायरलेस ओवर-ईयर हेडफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। ये नए 'Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones' दो कलर ऑप्शन्स में आते हैं और इनका डिजाइन हेडबैंड-स्टाइल का है। इन हेडफोन्स में 40mm का डायनामिक ड्राइवर यूनिट दिया गया है और ये 58dB तक का नॉयज रिडक्शन डेप्थ ऑफर करते हैं। ये हेडफोन्स 20Hz से 40kHz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज देते हैं और इनमें BES2710Y-8X चिप दी गई है। इस नए ऑडियो डिवाइस के बारे में दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज पर 75 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है।
Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones की कीमत और उपलब्धता
चीन में Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones की कीमत CNY 499 (लगभग 6,000 रुपये) रखी गई है। ये ब्रीज पर्पल और क्लाउड्स एंड मिस्ट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Over-Ear Noise-Cancelling Headphones में 20Hz से 40kHz की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज के साथ 40mm के डायनेमिक ड्राइवर्स मिलते हैं। ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC ऑडियो कोडेक्स के साथ कम्पैटिबल हैं और DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स इस मॉडल पर कस्टमाइजेबल साउंड इफेक्ट्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

जैसा कि नाम से ही साफ है, इन हेडफोन्स की सबसे बड़ी USP इसका ANC (एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन) फीचर है, जिसके बारे में दावा है कि ये आसपास के 99.9 परसेंट शोर को ब्लॉक कर सकता है। ये हेडफोन्स 31dB का एवरेज नॉयज रिडक्शन डेप्थ और मैक्जिमम 58dB तक का नॉयज कैंसिलेशन ऑफर करने का दावा करते हैं।
ये हेडफोन्स पहनने वाले के आसपास के माहौल के हिसाब से लाइट, नॉर्मल और डीप नॉयज कैंसिलेशन मोड्स के बीच ऑटोमैटिकली स्विच कर सकते हैं। इसके मल्टिपल-माइक्रोफोन सेटअप में तीन ECM माइक्रोफोन्स और दो MEMS माइक्रोफोन्स शामिल हैं। हेडफोन्स में 10-बैंड EQ कस्टमाइजेशन मिलता है, जिससे साउंड प्रोफाइल्स को मैनुअली एडजस्ट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इन हेडफोन्स में मैग्नेटिक सर्किट डिजाइन के साथ कंपोजिट बायो-डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है।
इन हेडफोन्स को स्मार्टफोन, टैबलेट और कम्प्यूटर समेत एक साथ तीन डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स इन्हें 'vivo Headphones' एप के जरिए मैनेज कर सकते हैं। हेडफोन्स में नॉयज कैंसिलेशन और ब्लूटूथ के लिए डेडिकेटेड बटन, वॉल्यूम बटन और एक पावर बटन दिया गया है।
ये डिवाइस BES2710Y-8X चिप पर रन करता है और इसमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के लिए ये हेडफोन्स 47ms की लो-लेटेंसी ऑफर करते हैं।
कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन्स सिंगल चार्ज पर 75 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। इस ऑडियो डिवाइस को USB टाइप-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है और बैटरी को जीरो से 100 परसेंट फुल होने में करीब 2.5 घंटे का समय लगता है। इसका डायमेंशन 181.6×147.6×86.3mm और वजन लगभग 238 ग्राम है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :