तक्षक' के सेट पर जब हीरोइन नहीं बल्कि एक आम इंसान बन गईं Tabu, घायल डांसर की ऐसे की थी मदद

डांस आर्टिस्ट रुबीना खान ने तब्बू की दरियादिली और काम के प्रति समर्पण के किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे 'रंग दे' गाने की शूटिंग के बाद तब ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा शानदार डांस परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। यूं तो उन्होंने बहुत सारे डांस नंबर्स दिए हैं लेकिन उनकी सबसे यादगार प्रस्तुतियों में से एक थी फिल्म 'तक्षक' का गाना 'रंग दे'।
रुबिना ने बताए तब्बू की दरियादिली के किस्से
इस गाने में तब्बू बला की खूबसूरत लगीं और अपने लटकों-झटकों से उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया। इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। अब डांस आर्टिस्ट रुबिना खान के इस गाने की शूटिंग के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
रुबिना ने बताया कि परफॉर्मेंस के बाद खुश होकर तब्बू ने अपनी गोल्ड की ज्वेलरी आर्टिस्ट को उपहार में दी। रुबीना ने तब्बू के डेडीकेशन पर भी बात की। रुबीना ने बताया कि उन्होंने बैकग्राउंड डांसरों को पैसे भी दिए थे।
-1779246415652.jpg)
रंग दे के दौरान खूब मेहनत की
बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए रुबीना ने कहा, "उन्होंने डांस स्टेप्स में महारत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की। रिहर्सल के दौरान वह मुश्किल से ही बैठती थी। चूंकि उसका शरीर थोड़ा सख्त है, इसलिए उसमें ऐसे स्टेप्स को आसानी से करने के लिए आवश्यक लचीलापन नहीं है। लेकिन तब्बू ने खूब अभ्यास किया और अंत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हमने 4-5 दिनों में गाना पूरा कर लिया।"
-1779246443659.jpg)
घायल आर्टिस्ट की मदद की
रुबीना ने एक अन्य घटना भी याद की जो एक अलग शूटिंग के दौरान घटी थी, जब रिहर्सल के दौरान घायल हुई एक डांसर को तब्बू ने सहारा दिया था। रुबीना ने बताया, "एक बार हम एक गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे थे जिसमें कथक के कुछ आसन थे। एक जगह हमें एक खास तरह से घूमना था और एक खास मुद्रा में रुकना था। जब हम ऐसा कर रहे थे, तभी हमारे साथ मौजूद एक लड़की के पैर में मोच आ गई और वह गिर गई। तब्बू तुरंत रुक गईं। उस पल हमें लगा कि वह अब नायिका नहीं बल्कि हम सब में से एक हैं। वह घायल डांसर के पास बैठ गईं, उसका पैर अपनी गोद में रख लिया और क्रू के एक सदस्य से पट्टी और दवा लाने को कहा। उस डांसर के बार-बार मना करने के बावजूद तब्बू ने अपने हाथ से उसे दवाई लगाई।"
तक्षक में अजय देवगन, राहुल बोस, अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए। इसके अलावा, फिल्म में गोविंद नामदेव (एसीपी असलम खान), नेत्रा रघुरामन (निशी), और ए. के. हंगाल (होमलेस टीचर) को-एक्टर के तौर पर नजर आए। 'तक्षक' का निर्देशन गोविंद निहलानी द्वारा किया गया था।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :