करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS का नया अपडेट जारी, RCS Chats समेत 5 बड़े बदलाव

Apple ने iPhone 11 और नए मॉडल्स के लिए iOS 26.5 अपडेट जारी किया है, जिसमें RCS चैट एन्क्रिप्शन, Apple Maps में विज्ञापन और USB-C एक्सेसरीज पेयरिंग जैस ...और पढ़ें
-1778556533805_v.webp)

Apple ने आखिरकार करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS का नया अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने इस बार iOS 26.5 अपडेट रोल आउट किया है। पिछले करीब एक महीने से इसका बीटा वर्जन डेवलपर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसका स्टेबल पब्लिक वर्जन भी जारी कर दिया है। इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स और सिक्योरिटी के साथ-साथ प्राइवेसी को भी और ज्यादा बेहतर किया गया है।
अगर आप भी अपने आईफोन में iOS 26.5 अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले फोन की Settings > General > Software Update में जाना होगा। इधर से आप अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं। बता दें कि ये अपडेट सिर्फ iPhone 11 और उससे नए मॉडल्स के लिए ही रोल आउट किया गया है। चलिए जानते हैं इस अपडेट में क्या-क्या खास मिल रहा है।
RCS Chats में बदलाव
इस बार के अपडेट में सबसे खास RCS मैसेजिंग के लिए End-to-End Encryption सपोर्ट है। अब iPhone और Android यूजर्स के बीच होने वाली चैट्स ज्यादा सेफ होंगी। पहले RCS मैसेज एन्क्रिप्टेड नहीं थे, जिसके कारण इन चैट्स को थर्ड पार्टी द्वारा इंटरसेप्ट किए जाने का खतरा रहता था। हालांकि अब इस अपडेट में ये बदल गया है।
Apple Maps में दिखेंगे Ads
Apple ने करीब 13 साल बाद अपने Maps एप में एड्स जोड़ दिए हैं। अब बिजनेस Apple Maps में प्रमोटेड लिस्टिंग के जरिए अपनी शॉप या सर्विस मैप में दिखाई देगी। इतना ही नहीं मैप में नया Suggested Places नाम का नया फीचर भी ऐड किया गया है, जो यूजर्स को आसपास के ट्रेंडिंग रेस्टोरेंट, शॉप्स और टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में बताएगा।
USB-C Accessories होंगे आसानी से Pair
नए अपडेट के बाद अब Magic Mouse और Magic Keyboard जैसे Apple Accessories को USB-C के जरिए iPhone से आसानी से जोड़ा जा सकेगा। एक बार के पेयर होने के बाद ये डिवाइस Bluetooth से भी वर्क करेंगे।
Android पर Data Transfer
इतना ही नहीं जो यूजर्स iPhone से Android पर स्विच कर रहे हैं, अब उन यूजर्स के लिए भी नया अपडेट काफी हेल्पफुल होने वाला है। अब आप ये सेलेक्ट कर सकेंगे कि कौन-कौन से मैसेज अटैचमेंट्स Android डिवाइस में ट्रांसफर करनी हैं।
नए Pride Luminance Wallpaper
इस बार के iOS 26.5 अपडेट में कंपनी ने नए Pride Luminance एनिमेटेड वॉलपेपर भी आईफोन वालों के लिए ऐड किए हैं। यह पूरी तरह कस्टमाइजेबल है और यूजर्स 12 अलग-अलग कलर के साथ इसे अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :