WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द मिल सकता है ये सबसे जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसका उद्देश्य लिंक्ड डिवाइस पर बेहतर कंट्रोल देना है। यह फीचर यूजर्स को तब अलर्ट ...और पढ़ें

WhatsApp वालों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी इन दिनों एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रही है। इस नए सिक्योरिटी फीचर का मकसद लिंक्ड डिवाइस पर यूजर का कंट्रोल बेहतर बनाना है। यह बदलाव हाल ही में आए WhatsApp Beta अपडेट के बाद देखने को मिल रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइस पर होने वाली रियल-टाइम एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
अभी मिलती है ये सुविधा
लिंक्ड डिवाइस चेक करने के लिए अभी तक आपको एक खास सेक्शन के जरिए इसे देखने और मैनेज करने की सुविधा मिलती है लेकिन एक्टिव सेशन पर नजर रखने के लिए उन्हें खुद से चेक करना पड़ता है। हालांकि नए फीचर के आने से इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इस समस्या को फिक्स कर दिया है।

कैसे काम करेगा फीचर?
WaBetaInfo की रिपोर्ट में बताया गया है कि ये एक खास नोटिफिकेशन सिस्टम होगा जो यूजर्स को तब अलर्ट करेगा जब कोई दूसरा लिंक्ड डिवाइस, प्राइमरी डिवाइस के साथ-साथ एक्टिव हो जाएगा। इसका मतलब है कि अगर कोई यूजर अपने डिवाइस पर एक्टिव है और उसी टाइम कोई दूसरा डिवाइस लॉग इन करता है या इस्तेमाल हो रहा होता है, तो उन्हें तुरंत एक अलर्ट मिलेगा।
यह फीचर यूजर्स को किसी भी सस्पीशियस एक्टिविटी को तुरंत पहचानने और उस पर कार्रवाई करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है, जैसे कि अनजान सेशन से लॉग आउट करना। यह नोटिफिकेशन प्राइमरी डिवाइस पर भेजा जाएगा।
अभी डेवलपमेंट स्टेज में है फीचर
बता दें कि ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग पूरी होने के बाद आने वाले हफ्तों में ये फीचर सभी यूजर्स के लिए अपडेट्स के साथ रोल आउट किया जा सकता है। वहीं, कंपनी इन दिनों WhatsApp Web यूजर्स के लिए भी चैट थीम लेकर आने की तैयारी कर रही है जो यूजर एक्सपीरियंस शानदार बना देगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :