Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo के 7300 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 8GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Vivo के 7300 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 8GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी



वीवो T5 5G के लॉन्च से पहले, मौजूदा Vivo T4 5G पर फ्लिपकार्ट शानदार डील दे रहा है। 7300 mAh बैटरी, 8GB रैम और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले इस 5G फोन पर फ ...और पढ़ें






Vivo के 7300 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 8GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही Vivo T5 5G लॉन्च कर सकता है। इस नए डिवाइस के लॉन्च से पहले ही मौजूदा Vivo T4 5G पर शानदार डील देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी लगभग 25 हजार रुपये के बजट में कोई बड़ी बैटरी वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।


ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ खास बैंक ऑफर और EMI ऑफर भी दे रहा है। नो कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ तो आप इस फोन को सिर्फ 4,167 रुपये की किस्त पर ले सकते हैं। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं...


Vivo T4 5G पर डिस्काउंट ऑफर

वीवो के इस फोन की कीमत वैसे तो 25,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन पर फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद इसकी कीमत 24,999 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां आप फ्लिपकार्ट Axis बैंक और फ्लिपकार्ट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 1250 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

यह वीडियो भी देखें





इसके अलावा फोन को आप नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। डिवाइस सिर्फ 4,167 रुपये में 6 महीने की किस्त पर भी मिल रहा है। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जहां से आप 17 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी ले सकते हैं। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन पर डिपेंड करेगी।

Vivo T4 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.77 इंच का Quad Curved AMOLED 120 Hz डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिल रही है। फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 5G Octa Core प्रोसेसर मिल रहा है जो 2.5 GHz तक की क्लॉक स्पीड ऑफर करता है।







कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP OIS के साथ प्राइमरी कैमरा मिल रहा है जिसके साथ 2MP का एक सेकंड कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में सेल्फी के लिए सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 7300 mAh की बड़ी बैटरी भी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]