115 इंच तक साइज में Samsung के नए Smart TV लॉन्च, 165Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos भी

सैमसंग ने अमेरिका में अपनी 2026 माइक्रो आरजीबी टीवी लाइनअप लॉन्च की है। इसमें R95H और R85H सीरीज शामिल हैं, जो 55 इंच से 115 इंच तक के स्क्रीन साइज मे ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने 2026 Micro RGB TV लाइनअप को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस प्रीमियम रेंज में दो नई सीरीज पेश की हैं जिन्हें Samsung R95H और Samsung R85H के नाम से पेश किया गया है। यह नई सीरीज 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज में इस सीरीज को लॉन्च किया गया है। ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी स्क्रीन साइज में बेस्ट स्मार्ट टीवी चुन सकते हैं।
इस टेक्नोलॉजी से बेहतर पिक्चर क्वालिटी
स्मार्ट टीवी में इस साल का सबसे बड़ा बदलाव Micro RGB डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। रेगुलर बैकलाइटिंग की जगह इन टीवी में हजारों छोटे-छोटे रेड, ग्रीन और ब्लू LEDs देखने को मिल रहे हैं, जो खुद लाइट पैदा करते हैं। इससे कलर ब्लीडिंग कम होती है और कलर्स ज्यादा क्लियर दिखाई देते हैं।
AI से बेहतर पिक्चर एक्सपीरियंस
इतना ही नहीं इन टीवी में नया Micro RGB AI Engine Pro प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी को बेहतर कर सकता है। Micro RGB Color Booster Pro फ्लैट दिखने वाले सीन को बेहतर बना सकता है। जबकि Micro RGB HDR Pro ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को बढ़ा सकता है। AI Motion Enhancer Pro तेज मूवमेंट को स्मूद बना सकता है।

इसके अलावा टीवी में आपको HDR10+ एडवांस्ड सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। गेमिंग के लिए R95H में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट और R85H में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। इससे गेमिंग के दौरान स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा।
मिलेगा नेक्स्ट लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस
ऑडियो के मामले में भी टीवी काफी खास हैं जहां Dolby Atmos और Object Tracking Sound सपोर्ट मिल रहा है, जो स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी के बेस पर साउंड को एडजस्ट कर सकता है। Q-Symphony फीचर के जरिए कई सैमसंग ऑडियो डिवाइस को एक साथ कनेक्ट भी किया जा सकता है जो एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है।
कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो इस लाइनअप की शुरुआती कीमत 55 इंच R85H के लिए $1,599.99 यानी लगभग ₹1,33,000 रुपये रखी गई है, जबकि 85 इंच R95H की कीमत $6,499.99 यानी लगभग ₹5,40,000 रुपये तक जाती है। जबकि सीरीज के 115 इंच मॉडल की कीमत $29,999.99 यानी लगभग ₹24,90,000 रुपये तक जाती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :