Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में भाग लेने वाले पहले राष्ट्रपति बने ट्रंप, बदलना चाहते हैं US का नागरिकता कानून

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में भाग लेने वाले पहले राष्ट्रपति बने ट्रंप, बदलना चाहते हैं US का नागरिकता कानून


राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मजात नागरिकता समाप्त करने के उनके आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई में शामिल हुए। वह ऐसा ...और पढ़ें




ट्रंप बने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने वाले पहले राष्ट्रपति (फोटो-रॉयटर्स)


ट्रंप जन्मजात नागरिकता मामले की सुनवाई में कोर्ट में शामिल हुए।


वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले पहले मौजूदा राष्ट्रपति हैं।


न्यायाधीशों ने ट्रंप के आदेश की वैधता पर सवाल उठाए।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप बुधवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां जन्मजात नागरिकता समाप्त करने के उनके आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है।

यह पहली बार है, जब कोई मौजूदा राष्ट्रपति अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने पहुंचा। यह बताता है कि मामला ट्रंप के लिए कितना मायने रखता है।

अगर उनके समर्थन में फैसला आता है तो यह उस परंपरा को पलट देगा, जिसके तहत अमेरिका में पैदा होने वाले बच्चों को स्वत: नागरिकता मिल जाती है।
अमेरिका में बदल जाएगा नागरिकता कानून?

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की उपस्थिति में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने अमेरिका में जन्मजात नागरिकता को प्रतिबंधित करने के उनके निर्देश की वैधता पर कड़े सवाल उठाए।

यह आप्रवासन पर अंकुश लगाने के उनके प्रयासों का एक विवादास्पद हिस्सा है, जो एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रविधान की लंबे समय से चली आ रही समझ को उलट देगा।

मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉब‌र्ट्स सहित कुछ न्यायाधीशों ने ट्रंप के इस कदम का बचाव कर रहे न्याय विभाग के वकील से तीखे सवाल किए। ट्रंप न्यायालय कक्ष की सार्वजनिक गैलरी की पहली पंक्ति में बैठे थे।

गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में अमेरिकी एजेंसियों को यह निर्देश दिया था कि वे अमेरिका में जन्मे बच्चों की नागरिकता को मान्यता न दें यदि उनके माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक या कानूनी स्थायी निवासी (जिसे ''ग्रीन कार्ड'' धारक भी कहा जाता है) नहीं है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]