पर्दे पर 'परशुराम' बनेंगे Sunny Deol, अपकमिंग नई फिल्म का नाम हुआ चेंज?

सुपरस्टार सनी देओल की एक मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है फिल्म का नाम चेंज कर दिया गया है। ...और पढ़ें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी की मोस्ट अवेटेड मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। उनमें से एक फिल्म ऐसी है, जिसको लेकर सुर्खियां पिछले दिनों से काफी ज्यादा रही हैं।
सनी की उस मूवी के डायरेक्टर की कमान उस निर्देशक के हाथों में है, जिन्होंने निर्माता करण जौहर को बहुचर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्म किल दी है। खबर है कि सनी देओल की उस अपकमिंग फिल्म का नाम बदलकर परशुराम कर दिया गया है। आइए मामले को विस्तार से जानते हैं।
बदला सनी देओल की फिल्म का नाम
गदर 2 की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल ने बड़े स्तर की तथा एक्शन फिल्मों को ज्यादा प्राथमिकता दी। बार्डर 2 की सफलता ने इस बात पर मुहर भी लगा दी कि दर्शक अब भी सनी को उनके पुराने अंदाज में ही देखना चाहते हैं। ऐसे में अब सनी अपनी अगली फिल्म किल फिल्म के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के साथ कर रहे हैं।
-1776838059010.jpg)
यह एक एक्शन फिल्म है, जिसे पहले लखन (Lakhan) नाम दिया गया था। अब खबरें हैं कि इस फिल्म के नाम में बदलाव किया गया है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, अब इस फिल्म का नाम बदल कर परशुराम (Parshuram) कर दिया गया है। निखिल और फिल्म के निर्माताओं को लगता है कि यह नाम फिल्म की कहानी, नायक व एक्शन को देखते हुए ज्यादा सही होगा। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना अक्टूबर से है।

इसके अलावा इमरान हाशमी अभिनीत आवारापन 2 की रिलीज डेट की घोषणा की गई। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को प्रदर्शित होगी। उससे एक दिन पहले 13 अगस्त को सनी देओल अभिनीत फिल्म लाहौर 1947 भी प्रदर्शित होगी। यानी इस बार लाहौर 1947 और आवारापन 2 फिल्मों के तौर पर सनी देओल और इमरान हाशमी आमने सामने होंगे।
सनी की अपकमिंग मूवीज
परशुराम और लाहौर 1947 के अलावा भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें सनी देओल नजर आएंगे, उनके नाम इस प्रकार हैं-
रामायण पार्ट 1
जाट 2
इक्का
रामायण पार्ट 2
गदर 3
अभिनेता की इन फिल्मों को हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। जिनमें से रामायण पार्ट 1 को इसी साल दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :