'मैं इतना मजबूत नहीं कि सुन सकूं...', Abhishek Bachchan को बेटी आराध्या से ये एक सवाल पूछने में होती है घबराहट!

अमिताभ बच्चन से लेकर पत्नी ऐश्वर्या राय तक का अपनी फिल्मों पर रिव्यू लेने वाले अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या से एक सवाल पूछने में हमेशा घबराहट होती है, जि ...और पढ़ें

साल 2000 में करीना कपूर के अपोजिट फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनके पिता अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के 'शहंशाह' हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे की फिल्मों को प्रमोट करते नजर आते हैं। वहीं, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं, जिनकी राय जानने के लिए 'जूनियर बी' हमेशा बेताब रहते हैं।
हालांकि, बात जब 14 साल की हो चुकी अपनी बेटी आराध्या बच्चन की आती है, तो अभिषेक कभी भी अपनी फिल्मों का रिव्यू उनसे नहीं लेते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'राजा शिवाजी' एक्टर ने बताया कि आखिर उन्हें अपनी परफॉर्मेंस पर आराध्या की राय जानने में इतनी घबराहट क्यों होती है।
आराध्या से प्रतिक्रिया लेने से बचते हैं अभिषेक
अभिषेक बच्चन से हाल ही में जब यह पूछा गया कि उनकी बेटी उनकी फिल्मों को देखकर किस तरह की प्रतिक्रिया देती हैं? इस पर बेहद भावुक और ईमानदारी भरा जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा,
"मैं उनसे कभी उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछूंगा ही नहीं। मैं यह बात अपने मन में ही रहने दूंगा। अगर एक बार उन्होंने जवाब दे दिया कि उन्हें मेरा काम पसंद है या नहीं, तो इससे काम को लेकर मेरी सोच पूरी तरह बदल जाएगी। इसलिए मैं कभी उनसे फीडबैक नहीं पूछता हूं, क्योंकि हो सकता है कि जो वो कहें, वह सुनने के लिए मैं अभी इतना मजबूत नहीं हूं। यह जानने की बजाय मैं इस भ्रम में ही रहना पसंद करूंगा कि पता नहीं उन्हें मेरा काम पसंद है या नहीं।"

इन बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन के आगामी वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आने वाले समय में दो बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे। उनकी पहली फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐतिहासिक फिल्म में वह 'संभाजी शाहजी भोसले' का अहम किरदार अदा कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान रितेश देशमुख ने संभाली है।

इसके अलावा अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की साल की सबसे बड़ी एक्शन मूवी 'किंग' (King) में एक खूंखार विलेन की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके किरदार से अभी ज्यादा पर्दा नहीं उठा है, लेकिन फैंस उन्हें नेगेटिव रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। यह मूवी इसी साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :