Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'उससे तो मैं भी डरता हूं…', मुंबई को रौंदने के बाद कप्तान Pat Cummins का चौंकाने वाला खुलासा

'उससे तो मैं भी डरता हूं…', मुंबई को रौंदने के बाद कप्तान Pat Cummins का चौंकाने वाला खुलासा

SRH के कप्तान पैट कमिंस ने अपने ही बैटर्स को लेकर कहा कि वे बहुत डरावने लगते हैं। हालांकि, कमिंस को इस बात की खुशी है कि खुद उनको उन बैटर्स के खिलाफ ब ...और पढ़ें





 SRH Captain Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन के आक्रामक अर्धशतकों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (MI) को 6विकेट से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड ने अहम योगदान दिया।


एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने एमआई के खिलाफ 244 रन का टारगेट रन चेज करने के बाद एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बैटिंग लाइनअप उनके पास है, उससे कोई भी लक्ष्य हासिल करने में उन्हें आसानी होती है। उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने बल्लेबाजों से डरे हुए हैं। हालांकि, खुशी इस बात की है कि उन्हें उनके खिलाफ आईपीएल में बॉलिंग नहीं करनी पड़ती।

हेड और क्लासेन का तूफान

मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत आक्रामक रही। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट दिग्गज ट्रेविस हेड ने मात्र 30 गेंदों में 76 रनों की धुआंधर पारी खेलकर जीत की नींव रखी। हेड ने अपनी पारी में 12 चौके और गगनचुंबी छक्के जड़े। उनके आउट होने के बाद, फिनिशर की भूमिका निभा रहे हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 30 गेंदों में 65 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।


हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा, "अपनी बल्लेबाजी लाइन-अप और पिच के मिजाज को देखते हुए मुझे विश्वास था कि यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हेड और शर्मा (अभिषेक) के पास शॉट्स की कमी नहीं है। मुझे खुशी है कि मैं उनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं कर रहा था। उनका रवैया पूरी तरह निडर है।"


युवाओं की तारीफ करते हुए कमिंस ने कहा, "यह बहुत शानदार है। सलिल अरोड़ा को इस सीजन में अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन प्री-सीजन में उन्होंने सच में बहुत इंप्रेस किया। उन सभी में बस वह निडर रवैया है। तो इन युवा खिलाड़ियों में यह बात डालने का क्रेडिट कोचिंग स्टाफ को भी जाता है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें एहसास है कि वे कितने अच्छे हैं।"
रिकेलटन का ऐतिहासिक शतक गया बेकार

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर रयान रिकेलटन ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए मात्र 44 गेंदों में मुंबई इंडियंस के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा।


उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 123 रनों की आतिशी पारी खेली, लेकिन हेड की आक्रामकता के सामने उनका ये शतक फीका पड़ गया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने भी 46 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 31 रन बनाए।
बुमराह की फॉर्म सबसे बड़ी चिंता

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह की फॉर्म रही। इस सीजन के छठे मैच में भी बुमराह को कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने 54 रन लुटाए और अब तक 8 मैचों में उनके नाम सिर्फ 2 विकेट हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने हार के बाद कहा, "मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा। एक टीम के रूप में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है। उम्मीद है कि हम जल्द ही वापसी करेंगे।"
प्वाइंट्स टेबल का हाल

एमआई को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस 8 मैचों में केवल दो जीत के साथ 9वें स्थान पर खिसक गई है। मुंबई ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान वानखेड़े पर 5 में से 4 मैच गंवाए हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]