Motorola जल्द लॉन्च कर सकता है ये नया फोन, टीजर में दिखी पहली झलक; मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

मोटोरोला जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन, संभवतः Motorola Edge 70 Pro, लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिख ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में इसे Motorola Edge 70 Pro बताया जा रहा है। इस डिवाइस को हाल ही में एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इससे संकेत मिलता है कि यह हैंडसेट जल्द ही भारत में लॉन्च होगा।
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने भी एक नए Motorola हैंडसेट के लॉन्च को टीज किया है, जो इस Motorola Edge 70 Pro सीरीज का हिस्सा हो सकता है। हालांकि अभी कंपनी ने फोन के नाम और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट हुई लाइव
मोटोरोला के इस अपकमिंग डिवाइस के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है, जिसमें इसके कलर ऑप्शन और डिजाइन का खुलासा किया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक Motorola Edge 70 Pro का नाम कन्फर्म नहीं किया है।
टीजर से पता चलता है कि इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने वाला है, जो एक चौकोर आकार के कैमरा आइलैंड के अंदर होगा। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिस्प्ले भी हो सकता है।
कब तक लॉन्च होगा नया फोन?
माइक्रोसाइट के URL में Moto Coming Soon Apr26 लिखा दिख रहा है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि टेक कंपनी इस तारीख को जल्द ही लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम और अन्य जानकारियों का खुलासा कर सकती है या फिर यह कि कथित Motorola Edge 70 Pro भारत में 26 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :