Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'एंटी-करप्शन’ यूनिट कहां थी?', Lalit Modi का फूटा गुस्सा; डगआउट में फोन चलाते दिखे RR के मैनेजर को लेकर मचा बवाल

'एंटी-करप्शन’ यूनिट कहां थी?', Lalit Modi का फूटा गुस्सा; डगआउट में फोन चलाते दिखे RR के मैनेजर को लेकर मचा बवाल

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर के डगआउट में बैठकर फोन चलाने ...और पढ़ें





Lalit Modi on RR Manager IPL Controversy: आईपीएल 2026 के 10वें मैच, जो कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला गया था, उस मैच के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) का डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए वीडियो वायरल हुआ है, जिसे एंटी-करप्शन नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।

RR के मैनेजर के फोन का इस्तेमाल करने पर बवाल

दरअसल, ये घटना आरआर बनाम आरसीबी मैच के 11वें ओवर के दौरान की बताई जा रही है, जहां मैनेजर भिंडर खिलाड़ियों के पास बैठकर फोन इस्तेमाल करते नजर आए। खास बात ये रही कि वो युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के ठीक बगल में बैठे थे।

Lalit Modi का कड़ा रिएक्शन

स्क्रीन की ये चमक आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को बिल्कुल पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर उन्होंने हैरानी जताते हुए एंटी-करप्शन अधिकारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह तो बिल्कुल मंजूर नहीं है। भष्ट्राचार विरोधी तंत्र कहां था?


क्या कहते हैं नियम?

BCCI के PMOA (Players and Match Officials Area) प्रोटोकॉल के तहत टीम मैनेजर फोन साथ रख सकता है, लेकिन डगआउट में उसका इस्तेमाल करना सख्त मना है। ड्रेसिंग रूम में सीमित उपयोग की अनुमति है, लेकिन मैदान के पास यह पूरी तरह प्रतिबंधित है।

आईपीएल 2026 के PMOA प्रोटोकॉल दस्तावेज में लिखा है, "PMOA में मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों का इस्तेमाल करने की इजाजत टीम के कुछ सदस्यों को छोड़कर किसी को नहीं है। टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं।"


इसमें ये भी कहा गया कि सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचते ही अपने मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच बंद करके, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए टीम के सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर (SLO) को सौंपना होगा।

ऐसे में अगर वीडियो को सबूत माना जाता है, तो मामला मैच रेफरी और एंटी-करप्शन यूनिट तक जा सकता है। फिलहाल फ्रेंचाइजी या लीग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जमकर बहस हो रही है। अब नजर IPL गवर्निंग काउंसिल के फैसले पर है, जो इस पूरे मामले की जांच के बाद अगला कदम तय करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]