Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फोन की मेमोरी फुल होने का झंझट खत्म! Google जल्द ला सकता है कमाल का 'ऑटोमैटिक बैकअप' फीचर

फोन की मेमोरी फुल होने का झंझट खत्म! Google जल्द ला सकता है कमाल का 'ऑटोमैटिक बैकअप' फीचर

Google कथित तौर पर एक Automatic Backup नाम के फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के जरिए फोन की फाइल्स ऑटोमैटिकली स्मार्टफोन से कम्प्यूटर में कॉपी हो जाएं ...और पढ़ें





फोन में स्टोरेज फुल होने की समस्या को दूर सकता है गूगल। Photo- Gemini AI.


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन में स्टोरेज खत्म होना, हममें से ज्यादातर लोगों ने एक्सपीरिएंस किया है। आप कुछ फोटो खींचते हैं, कुछ वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, कुछ एप्स इंस्टॉल करते हैं और अचानक आपका फोन आपको वॉर्निंग देने लगता है कि स्टोरेज लगभग भर गया है। जब तक आपके पास बहुत ज्यादा स्टोरेज कैपेसिटी वाला फोन न हो, ये समस्या बार-बार आती रहेगी। अब, ऐसा लगता है कि Google एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो इस समस्या को हल कर सकता है।


Google Play Services (v26.15.31 beta) की जांच करते समय, Android Authority ने 'Automatic Backup' नाम का एक नया फीचर खोजा है। ये फीचर यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल किए बिना, अपने फोन से फाइल्स का सीधे अपने PC पर अपने-आप बैकअप लेने की सुविधा दे सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर Quick Share की सेटिंग्स में एक शॉर्ट डिस्क्रिप्शन के साथ दिखाई देता है: 'अपने घर के दूसरे डिवाइस के साथ अपनी फोटो का बैकअप लें(Backup your photos with devices in your household). '

Google Automatic Backup फीचर कैसे काम कर सकता है?

Automatic Backup फीचर, स्मार्टफोन से सेलेक्ट की गई फालइ्स को अपने-आप कम्प्यूटर पर कॉपी कर सकता है। अपनी फोटो और वीडियो को क्लाउड पर अपलोड करने के बजाय, फाइलें सीधे आपके PC पर ट्रांसफर और स्टोर की जाएंगी। यूजर्स ये भी तय कर पाएंगे कि किन फाइल्स का बैकअप लेना है। सेटिंग्स में ये ऑप्शन्स मिल सकते हैं: कैमरे से ली गई फोटो, कैमरे से रिकॉर्ड किए गए वीडियो और ऑडियो फाइल्स।


इस फीचर को जरूरत पड़ने पर चालू या बंद करने के लिए एक टॉगल भी हो सकता है। अगर आप अपने-आप सिंक होने का इंतजार नहीं करना चाहते। तो शायद आप 'Back up now' बटन का इस्तेमाल करके इस प्रोसेस को खुद भी शुरू कर सकेंगे।




रिपोर्ट के मुताबिक, फोन से फाइल्स डिलीट करने पर वे PC के बैकअप से नहीं हटेंगी। इसका मतलब है कि आप अपनी सेव की गई फाइल्स के खोने की चिंता किए बिना, अपने फोन का स्टोरेज सुरक्षित रूप से खाली कर सकेंगे।


चूंकि ये फीचर Quick Share का हिस्सा है, इसलिए ये संभवतः उसी डिवाइस-टू-डिवाइस ट्रांसफर सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। इसका मतलब है कि फाइल्स ट्रांसफ़र करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, आपको दोनों डिवाइस पर एक ही Google अकाउंट में साइन इन करना होगा।


ये ध्यान रखना जरूरी है कि ये इंफॉर्मेशन APK टियरडाउन से मिली है, जिसका मतलब है कि ये फीचर अभी भी डेवलपमेंट स्टेज में है। हालांकि इससे हमें ये अंदाजा मिल जाता है कि Google किस चीज पर काम कर रहा है, लेकिन इस बात की भी संभावना है कि इसमें बदलाव हो सकता है या ये कभी भी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध न हो।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]