Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा: एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के साथ अंकित हो गया था अभ्यर्थी का पता, आयोग ने किया सुधार

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा: एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र के साथ अंकित हो गया था अभ्यर्थी का पता, आयोग ने किया सुधार

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र में तकनीकी त्रुटि के कारण परीक्षा केंद्र के साथ अभ्यर्थी का स्थायी पता अंकित हो गया था। झ ...और पढ़ें





झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा


प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का स्थायी पता अंकित हो गया था।


JSSC ने तकनीकी त्रुटि को तुरंत सुधार दिया है।


अभ्यर्थी वेबसाइट से नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।


राज्य ब्यूरो, रांची। 12 अप्रैल को आयोजित होनेवाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र के पते के साथ अभ्यर्थी के स्थायी निवास का पता अंकित हो गया। परीक्षा का प्रवेश पत्र नौ अप्रैल से आयोग की वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया था।


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि प्रवेश पत्र के अंतर्गत आंशिक तकनीकी त्रुटि के कारण परीक्षा केंद्र के पते के साथ अभ्यर्थी के स्थानीय निवास का जिला अंकित हो गया था, जिसमें सुधार करते हुए सभी अभ्यर्थियों को -मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है।


प्रवेश पत्र में अंकित दिशा-निर्देशों काे ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह

आयोग ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि उक्त सुधार के बाद फिर से प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से डाउनलोड करते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। प्रवेश पत्र डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित दिशा-निर्देशों काे ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह भी दी गई है।

यह भी कहा है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने की स्थिति में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गए ई-मेल एवं दूरभाष पर संपर्क करें। आयोग ने क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किए जाने की भी सूचना दी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]