Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक...', ईरान का दावा- अमेरिका को हमारी सैन्य शक्ति का अंदाजा नहीं

युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक...', ईरान का दावा- अमेरिका को हमारी सैन्य शक्ति का अंदाजा नहीं


ईरान ने इजरायल-ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सेना ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अमेरिका को पछतावा और हार का सामन ...और पढ़ें





ईरान ने अमेरिका को इजरायल-ईरान युद्ध पर कड़ी चेतावनी दी।


कहा, अमेरिका को ईरान की असली सैन्य ताकत का अंदाजा नहीं।


संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अमेरिका को हार न मिले।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सेना ने साफ कहा है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अमेरिका को पछतावा और हार का सामना नहीं करना पड़ता।


ईरान के शीर्ष सैन्य कमांड सेंटर ने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका को ईरान की असली सैन्य ताकत का अंदाजा ही नहीं है। सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका ने इस संघर्ष की शुरुआत की है और अब उसे इसका परिणाम भुगतना होगा।

अमेरिका के दावों को बताया गलत

ईरान के खातम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का यह दावा गलत है कि उसने ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की खुफिया जानकारी अधूरी है और उसे ईरान की रणनीतिक ताकत का सही अंदाजा नहीं है। प्रवक्ता के मुताबिक, ईरान के मिसाइल सिस्टम, ड्रोन, एयर डिफेंस और आधुनिक तकनीक अभी भी पूरी तरह सक्षम हैं।

'युद्ध जारी रहेगा' की चेतावनी

ईरान ने साफ कहा कि अमेरिका को इस हमले की कीमत चुकानी होगी। यह संघर्ष तब तक खत्म नहीं होगा जब तक अमेरिका को 'स्थायी हार और पछतावा' का सामना नहीं करना पड़े। प्रवक्ता ने आगे कहा कि आने वाले समय में और भी कड़े और विनाशकारी हमले किए जाएंगे। ईरान का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और दोनों पक्षों के बीच हमले जारी हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]