Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

स्मार्ट बनो, बिल घटाओ! ये ट्रिक्स अपनाओ और प्रीपेड मीटर में भी पैसे बचाओ

स्मार्ट बनो, बिल घटाओ! ये ट्रिक्स अपनाओ और प्रीपेड मीटर में भी पैसे बचाओ


स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं को बिल बढ़ने की शिकायत है। इससे बचने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। ...और पढ़ें






स्मार्ट बनो, बिल घटाओ! ये ट्रिक्स अपनाओ और प्रीपेड मीटर में भी पैसे बचाओ


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई राज्यों में तेजी से पुराने मीटर बदलकर उनकी जगह नए स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बाद से ही कई उपभोक्ताओं का कहना है कि इससे उनका बिजली बिल बढ़ गया है।


ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां, कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को फॉलो करके आप अपनी बिजली खपत और बिल दोनों पर अच्छे से कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
‘स्टैंडबाय लोड’ को करें खत्म

टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, चार्जर जैसे डिवाइस अक्सर बिना यूज के भी प्लग में लगे रहते हैं, जिससे धीरे-धीरे बिजली खर्च होती रहती है। ऐसे में अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इन्हें पूरी तरह स्विच ऑफ करें या प्लग निकाल दें।

रियल-टाइम में रखें नजर

स्मार्ट मीटर के साथ आने वाली मोबाइल एप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप इससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं। इससे आप तुरंत चेक कर सकते हैं कि कौन-सा डिवाइस कितनी बिजली खा रहा है। ऐसे में जिन डिवाइस से ज्यादा खपत हो रही है, उन्हें लिमिटेड समय के लिए ही चलाएं और बाकी गैर-जरूरी चीजें ऑफ कर दें।

सही समय पर चलाएं भारी उपकरण

कई राज्यों में बिजली की दरें टाइम के हिसाब से भी चेंज होती हैं। ऐसे में वॉशिंग मशीन, गीजर, पानी की मोटर जैसे हैवी एप्लायंस कम रेट वाले समय में चलाएं, ताकि आपका खर्च कम हो।

ओवरलोड से बचें

हर घर के लिए एक तय बिजली लोड सेट किया गया होता है। अगर आप इससे ज्यादा लोड यूज करते हैं, तो स्मार्ट मीटर तुरंत पेनल्टी भी लगा सकता है। ऐसे में एक साथ ज्यादा पावर वाले डिवाइस चलाने से बचें और अपने सैंक्शनड लोड के मुताबिक ही यूज करें।

एप के स्मार्ट फीचर्स

स्मार्ट मीटर एप में कई यूजफुल फीचर्स मिलते हैं जैसे यहां आपको डेली/मंथली बजट सेट करने से लेकर खपत पर अलर्ट और लो बैलेंस नोटिफिकेशन भी मिल जाता है। इन फीचर्स को ऑन रखें ताकि टाइम रहते आपको खर्च का अंदाजा मिले।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]