Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हेनरिक क्लासेन क्या करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी? दिग्गज खिलाड़ी ने सुनाया अपना बड़ा फैसला

हेनरिक क्लासेन क्या करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी? दिग्गज खिलाड़ी ने सुनाया अपना बड़ा फैसला

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से आधिकारिक तौर पर इनकार कर दिया है। परिवार को अधिक समय देने के ...और पढ़ें





2026 टी-20 विश्व कप के बावजूद वापसी नहीं करेंगे


पीटीआई, नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अब आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से इन्कार कर दिया है। कुछ समय तक इस बारे में सोचने के बाद, उन्होंने अपने परिवार को ज्यादा समय देने के लिए संन्यास की पुष्टि कर दी है। 34 साल के क्लासेन ने पिछले जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी पारूपों से संन्यास ले लिया था।


दक्षिण अफ्रीका के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने टी-20 लीग्स में खेलने पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया था। अब, 2026 टी-20 विश्व कप के दौरान कुछ छूट जाने का डर महसूस करने (फोमो) के बावजूद बल्ले से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने कहा कि वह वापसी नहीं कर रहे हैं।

क्लासेन की नीतीश रेड्डी के साथ बातचीत

आईपीएल द्वारा इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्लासेन ने अपने सनराइजर्स हैदराबाद के साथी नीतीश कुमार रेड्डी से खेल में अपने भविष्य के बारे में बात की और कहा कि यह लगभग दो हफ्तों तक मेरे दिमाग में था और फिर हमने इसके विरुद्ध फैसला लिया। गुरुवार को कोलकाता में हुए आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया, जिसमें क्लासेन ने तेज अर्धशतक लगाया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]