Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जमशेदपुर के आजादनगर में पति-पत्नी के विवाद में दोस्त ने लहराई पिस्तौल, महिला ने छिपकर बचाई जान

जमशेदपुर के आजादनगर में पति-पत्नी के विवाद में दोस्त ने लहराई पिस्तौल, महिला ने छिपकर बचाई जान

जमशेदपुर के आजादनगर में एक वैवाहिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिसके बाद महिला गंगौर स्वी ...और पढ़ें





संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों के बीच फायरिंग की खबर फैल गई। यह घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने हुई।

मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार, मामला एक महिला से जुड़ा था। महिला जुगसलाई की रहने वाली है और उसकी शादी एक साल पहले कपाली के युवक से हुई थी। पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था।

घटना के अनुसार, पति ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला उनसे मिलने गई और पति ने उसे अपनी बाइक में बैठाया। महिला के साथ पति का एक दोस्त दूसरी बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था। सभी हाईवे की ओर गए और फिर घुमाने के बहाने ओल्ड पुरुलिया रोड तक पहुंचे।


इसी दौरान पति ने पत्नी को तमाचा जड़ दिया, जिससे महिला भयभीत हो गई। घबराकर महिला बाइक से उतरकर गंगौर स्वीट्स में जाकर छिप गई। महिला को बचाने के प्रयास के दौरान, पति के मित्र ने पिस्तौल निकालकर भीड़ को धमकाना शुरू कर दिया।

हालांकि, उपस्थित लोगों ने उसे दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अपने साथ थाने ले जाकर सुरक्षित किया और थाने के बाहर जमा भीड़ को हटा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]