गंभीर के जाने के बाद कोलकाता के प्रदर्शन में गिरावट, नायर की रणनीति और रहाणे की कप्तानी पर लगा ग्रहण

आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) शुरुआती पांच मैचों में एक भी मैच जीत नहीं पाई है। ...और पढ़ें

आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) शुरुआती पांच मैचों में एक भी मैच जीत नहीं पाई है। हालांकि टीम का एक अंक है, लेकिन वह भी उसे पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच रद होने के कारण मिला है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर अंक तालिका सबसे निचले 10वें पायदान पर है।
रिंकू सिंह ने किया निराश
2024 में गौतम गंभीर की कोचिंग और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीतने वाली टीम का प्रदर्शन अभिषेक नायर की कोचिंग और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में निचले स्तर पर पहुंच गया है। यही नहीं उपकप्तान रिंकू सिंह के प्रदर्शन ने भी प्रशंसकों को निराश किया है। 2023 में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध मैच में अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाने वाले रिंकू का बल्ला इस सीजन में बिल्कुल शांत रहा है।
खराब फॉर्म से जूझ रहे रिंकू
आईपीएल के 2023 सत्र में रिंकू ने 474 रन बनाए थे, तो 2024, 2025 और 2026 के तीन सत्रों को मिलाकर रिंकू कुल 452 रन बना सके हैं। वर्तमान सत्र में उन्होंने पांच मैचों में 26 के औसत से केवल 78 रन बनाए हैं। रिंकू को प्रबंधन ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उपकप्तान बनाया, लेकिन शायद ऐसा लग रहा है कि इसके बाद से ये वामहस्त बल्लेबाज ज्यादा दवाब में है।
रिंकू अब तक अपनी क्षमता के अनुसार बल्लेबाजी करते नजर नहीं आए हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध कुछ रन जरूर बनाए, लेकिन इसके बाद जब भी मैदान में उतरे अपने स्कोर को दहाई तक भी नहीं पहुंचा पाए।
प्रबंधन की खराब रणनीति
2024 में गंभीर की कोचिंग में टीम खिताब जीती थी लेकिन पिछले सत्र में मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में टीम आठवें नंबर पर रही। पहले के सहायक कोच अभिषेक इस बार मुख्य कोच बन गए। टीम ने मिनी नीलामी से पहले वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, एनरिक नोत्र्जे, रहमानुल्लाह गुरबाज, स्पेंसर जानसन जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया।
मिनी नीलामी में कैमरन ग्रीन को रिकॉर्ड 25 करोड़ रुपये में खरीदा। साथ ही ऐसा किसी खिलाड़ी में निवेश नहीं किया, जो कप्तान बन सके। रहाणे की कप्तानी में पिछली बार टीम आठवें नंबर पर रही थी। रहाणे के दोस्त अभिषेक नायर ने ऐसी टीम बनाई जिसमें रहाणे के अलावा कोई कप्तानी का विकल्प ही न बचे। लिहाजा थक हारकर टीम को 37 वर्षीय रहाणे को कप्तान बनाना पड़ा।
इसके साथ ही इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने वाले अंगकृष रघुवंशी को नंबर तीन पर उतारे जाने का निर्णय लिया। अंगकृष भी अभिषेक नायर से कोचिंग ले चुके हैं। अंगकृष को खिलाने के चक्कर में राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र जैसे बल्लेबाज बेंच पर बैठे हैं। रहाणे के साथ समस्या ये है कि वह ऊपरी क्रम खासकर ओपनिंग के अलावा कहीं खेल नहीं सकते क्योंकि पावरप्ले के बाद उनके लिए रन बनाना मुश्किल है। कुल मिलाकर पसंदीदा चेहरों को खिलाने के लिए टीम का बंटाधार किया जा रहा है।
ग्रीन पर बड़ा दांव लगाना पड़ा भारी
इस सीजन में कैमरन ग्रीन पर बड़ा दांव लगाना भी केकेआर को भारी पड़ा। शुरुआती मैचों में ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की, जिस पर काफी हल्ला मचा। बाद में उन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन न तो वह बल्ले से और न ही गेंद से अब तक कोई प्रभावशाली प्रदर्शन कर सके हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :