लखनऊ के सामने होगी दिल्ली की चुनौती, पंत की फॉर्म पर रहेंगी नजरें

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म पर इस सीजन नजरें रहेंगी। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल-2026 अभियान की शुरुआत करेगी। ...और पढ़ें

लखनऊ को मिलेगी दिल्ली की चुनौती
लखनऊ के सामने होगी दिल्ली की चुनौती
ऋषभ पंत की फॉर्म पर रहेंगी नजरें
जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी दोनों टीमें
: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को घरेलू टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच में दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे से भिड़ंत के आंकड़े बेहद रोमांचक हैं।
पिछले दो सीजन में लीग राउंड से बाहर होने वाली एलएसजी टीम इस बार बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों विभागों में मजबूत है। वहीं, दिल्ली की टीम भी बेहद संतुलित नजर आ रही है। उसके पास भी अनुभवी और युवा खिलाडि़यों का अच्छा मिश्रण है। ऐसे में घरेलू मैदान के बावजूद लखनऊ के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं होगी। पिछले साल इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली विजयी रही थी। दिल्ली अपने दबदबे को इकाना में इस बार भी कायम रखने के इरादे से उतरेगी।
विस्फोटक पंत पर रहेगी नजर
लखनऊ का शीर्षक्रम इस बार संतुलित और मजबूत है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से टीम को शानदार शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि उपकप्तान निकोलस पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। जोश इंग्लिस के जुड़ने से टीम आत्मविश्वास बढ़ा है। इंग्लिस एक बेहद प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म एलएसजी के लिए काफी अहम होने वाली है।
पिछले साल पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत के बावजूद फ्रेंचाइजी के हाथ निराशा लगी। उन्होंने 14 पारियों में महज 269 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। उनका बल्लेबाजी औसत 24 से भी कम और स्ट्राइक रेट 133 रहा, लेकिन इस बार पंत अच्छी लय में दिख रहे हैं। वह लखनऊ में 12 दिन से अधिक समय से हैं और उन्होंने नेट पर खूब अभ्यास किया है। ऐसे में यहां की पिच से वह पूरी तरह वाकिफ हैं, जिसका टीम को लाभ मिल सकता है। अभ्यास मैच में पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।
शमी पर रहेंगी नजरें
लखनऊ के पास मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में दमदार तेज गेंदबाजी आक्रमण है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी और वानिंदु हसरंगा संभालेंगे। राठी पिछले साल लखनऊ के लिए एक उभरते हुए लेग स्पिनर के रूप में सामने आए। उन्होंने अपने पदार्पण सीजन में 13 मैचों में 14 विकेट झटके। हालांकि, एलएसजी का मिडिल आर्डर थोड़ा कमजोर है।
राहुल पर फिर दारोमदार
दिल्ली कैपिटल्स के पास बतौर शीर्ष बल्लेबाज केएल राहुल का अनुभव है। राहुल ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैचों में 149 के शानदार स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे। टीम प्रबंधन राहुल के जोड़ीदार के तौर पर पृथ्वी शॉ को मैदान में उतार सकती है। अभिषेक पोरेल ने भी पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। पोरेल ने 13 मुकाबलों में 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन जोड़े थे।
इसके अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस बार टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। स्टब्स व मिलर से टीम का मध्यक्रम और संतुलित हुआ है, जबकि समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका में निभाएंगे। कप्तान अक्षर पटेल और लोकल ब्वाय विप्रज निगम बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने के लिए तैयार हैं, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे। हालांकि, मिचेल स्टार्क के न होने से तेज गेंदबाजी अटैक पर असर पड़ सकता है।
रिकॉर्ड दिल्ली के पक्ष में
दिल्ली और लखनऊ के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल सात मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें डीसी ने चार और एलएसजी ने तीन मैच जीते हैं। शुरुआत में लखनऊ का पलड़ा भारी था, लेकिन 2024-2025 सीजन में दिल्ली ने शानदार वापसी की और दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
टीमें :
लखनऊ सुपर जायंट्स : ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, मोहसिन खान, एम. सिद्धार्थ, मुकुल चौधरी।
दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पाथुम निसांका, लुंगी नगिदी, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, अजय मंडल, टी. नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, साहिल पारख।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :