Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मिडिल ईस्ट के हालात के लिए ट्रंप जिम्मेदार', ईरान ने अमेरिका से कहा- तत्काल छोड़ो जब्त जहाज और चालक दल

'मिडिल ईस्ट के हालात के लिए ट्रंप जिम्मेदार', ईरान ने अमेरिका से कहा- तत्काल छोड़ो जब्त जहाज और चालक दल


अमेरिकी नौसेना द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मालवाहक जहाज जब्त करने के बाद ईरान ने उसे और चालक दल को तत्काल रिहा करने की मांग की है। ...और पढ़ें






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नौसेना द्वारा जब्त ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर तनातनी चरम पर पहुंच रही है।

ईरान ने जहाज और उस पर सवार चालक दल के सदस्यों को तत्काल छोड़ने की मांग करते हुए गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है।
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ईरानी झंडा लगे जहाज तूस्का को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की है। कहा गया है कि अमेरिका की ऐसी हरकतें क्षेत्र में तनाव को बढ़ा रही हैं। ऐसे में पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े तो इसके लिए सीधे-सीधे अमेरिका जिम्मेदार होगा।


गौरतलब है कि रविवार को ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह की तरफ बढ़ रहे मालवाहक जहाज को अमेरिकी नौसेना ने नाकाबंदी तोड़ने के आरोप में जब्त कर लिया था।

बता दें कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) द्वारा जारी वीडियो में यूएसएस ट्रिपोली से हेलीकॉप्टर के जरिए मरीन कमांडो द्वारा ओमान की खाड़ी में जहाज को रोकने की कार्रवाई दिखाई गई है। तेहरान ने आधिकारिक तौर पर अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि इससे क्षेत्रीय समुद्र में तनाव और बढ़ेगा।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान सरकार ने अमेरिका को पश्चिम एशिया में अस्थिरता बढ़ाने वाली ऐसी गतिविधियों से बाज आने की चेतावनी दी है। बयान में आगे कहा गया है कि तनाव के चलते यदि कोई घटना होती है तो उसके लिए अमेरिकी प्रशासन जिम्मेदार होगा।

चीन बोला, जब्त ईरानी जहाज से कोई लेना-देना नहीं

चीन ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए ईरानी कार्गो जहाज से किसी भी प्रकार के संबंध से साफ इनकार किया है। बीजिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि यह एक विदेशी ध्वज वाला कंटेनर जहाज है और चीन का इससे कोई लेना-देना नहीं है।


गुओ जियाकुन ने पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि यह जहाज चीन से ईरान जा रहा था और इसमें मिसाइल निर्माण के लिए रासायनिक सामग्री थी।गुओ ने कहा कि चीन इस तरह के दुर्भावनापूर्ण जोड़ने और प्रचार का विरोध करता है।


दूसरी ओर, हेली ने अपने बयान में दावा किया था कि जहाज को बार-बार रुकने के निर्देश दिए गए, लेकिन उसने उनका पालन नहीं किया, जिससे संदेह और गहरा गया।
अमेरिकी नाकाबंदी को चकमा देकर लौटा ईरानी सुपरटैंकर

ईरान का एक सुपरटैंकर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को पार कर सफलतापूर्वक ईरानी जलक्षेत्र में लौट आया है। फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, ये जहाज 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर इंडोनेशिया के रियाउ द्वीपसमूह गया था। यह टैंकर मार्च में ईरान से रवाना हुआ था और कथित तौर पर एक अन्य वीएलसीसी (बहुत बड़े क्रूड कैरियर) को तेल ट्रांसफर करने के बाद नाकेबंदी लाइन को पार करते हुए लौट आया।


ईरानी मीडिया ने इसे अमेरिकी घेराबंदी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है। वेसल ट्रैकिंग वेबसाइट 'टैंकर ट्रैफिक' के हवाले से कहा गया है कि यह सुपरटैंकर खार्ग द्वीप पहुंचने वाला है, जो ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्रों में से एक है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]