54 साल पहले बनने वाली थी Rekha और अमिताभ की जोड़ी, इस एक्टर ने छीन ली थी पहली फिल्म

अमिताभ बच्चन और रेखा की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस की काफी फेवरेट रही। लेकिन उनकी पहली फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। ...और पढ़ें

हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम हमेशा शामिल रहेगा। दोनों ने एक साथ मिलकर कई बेहतरीन मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों की पहली बार जोड़ी 54 साल पहले आई एक फिल्म में बनने वाली थी।
बाद में मूवी के डायरेक्टर ने अमिताभ को फिल्म से निकाल कर दूसरे अभिनेता को रेखा के अपोजिट कास्ट किया और नए टाइटल के साथ मूवी को रिलीज किया। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म की चर्चा की जा रही है।
बनते-बनते रहे गई रेखा और अमिताभ की जोड़ी
साल था 70 के दशक की शुरुआत हो रही थी और अमिताभ अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ रेखा भी इसी काम में लगी हुई थीं। द बॉलीवुड रेडियो फेसबुक पेज की रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक कुदंन कुमार ने 1972 में एक फिल्म बनाने की योजना बनाई, जिसका टाइटल अपना पराया रखा गया। फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन और रेखा को रखा गया।

लेकिन ऐन मौके पर अमिताभ को फिल्म से निकाल दिया गया और उनकी जगह अभिनेता संजय खान को लीड एक्टर के तौर पर शामिल किया गया। इतना ही नहीं मूवी का टाइटल अपना पराया से बदलकर दुनिया का मेला कर दिया गया और 1974 में इस मूुवी को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इतना सब करने के बावजूद निर्देशक कुंदन कुमार की दुनिया का मेला कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस तरह से अमिताभ और रेखा की जोड़ी बनते-बनते रह गई।

लेकिन अच्छी बात ये रही कि कुंदन कुमार की दुनिया का मेला से पहले 1973 में रेखा और अमिताभ की जोड़ी नमक हराम में नजर आ गई थी और वह मूवी काफी चली। नमक हराम में बिग बी और रेखा के अलावा अभिनेता राजेश खन्ना भी मौजूद रहे।
रेखा और अमिताभ की फिल्में
नमक हराम से रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी का सिलसिला शुरू हुआ और इसके बाद इन दोनों ने मिलकर कई कल्ट क्लासिक मूवीज में काम किया जिनके नाम इस प्रकार हैं-
मिस्टर नटवरलाल
मुक्कदर का सिकंदर
सुहाग
खून पसीना
दो अंजाने
सिलसिला

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :