'जवान' डायरेक्टर के घर 3 साल बाद फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार पिता बने Atlee

Priya Atlee Baby: साउथ के मशहूर निर्देशक एटली की पत्नी प्रिया ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। ...और पढ़ें

साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें एटली का नाम शामिल होता है। एटली के घर एक बार फिर से खुशियां आ गई हैं और 3 साल बाद उनकी पत्नी प्रिया दूसरी बार मां बन गई हैं। प्रिया ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
शाह रुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के डायरेक्टर अपनी घर आई इस खुशखबरी को फैंस से साझा करने से खुद को रुख नहीं पाएं हैं और उन्होंनेसोशल मीडिया पर इस गुड न्यूज का एलान किया है।
फिर से माता-पिता बने प्रिया और एटली
20 जनवरी को 2026 को प्रिया पटेल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देकर परिवार के एक नन्हें मेहमान के आनी की खुशी जाहिर की है। प्रिया एटली ने दूसरे बच्चे के रूप में बेटी को जन्म दिया है और इसके साथ ही अब उनकी फैमिली तीन से बढ़कर चार हो गई है।
एटली और प्रिया पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं और अब उनके घर में लक्ष्मी आई है, साथ ही बेटे मीर को बहन भी मिल गई है। पिता बनने की खुशी को एटली ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट शेयर कर दी है, जिसमें बताया गया है कि मीर के अब बड़ा भाई बन गया है, उसकी छोटी बहन आ गई है।
सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स और फैंस एटली-प्रिया को दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर बधाइयां दे रहे हैं। 3 साल बाद इनके परिवार में किसी बच्चे का जन्म हुआ है, इससे पहले साल 2023 में प्रिया एटली ने अपने बच्चे के रूप में बेटे मीर को जन्म दिया।
राका एटली की अगली फिल्म
गौर किया जाए निर्देशक एटली के वर्क फ्रंट की तरफ तो उसमें फिल्म राका नाम शामिल है, जिसके टाइटल की घोषणा हाल ही में एटली की तरफ से की गई थी। मूवी में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण लीड रोल में मौजूद हैं।

Post A Comment
No comments :