Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

2300 करोड़ी मूवी ने किया Bhooth Bangla की नाक में दम, Dhurandhar 2 के रास्ते में कांटे बिछाकर भर रही अपना खाता

2300 करोड़ी मूवी ने किया Bhooth Bangla की नाक में दम, Dhurandhar 2 के रास्ते में कांटे बिछाकर भर रही अपना खाता

'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' की नाक के नीचे 2300 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मोटी रकम उड़ा ली है। चार हफ्ते से फिल्म बेहतरीन कमाई का रिकॉर्ड बना रही है। ...और पढ़ें





'भूत बंगला'-धुरंधर 2 की मुसीबत बनी ये फिल्म/ फोटो- Insatgram


भूत बंगला के रास्ते का रोड़ा बनी 2300 करोड़ की फिल्म


इंडिया में 'धुरंधर 2' के सामने चार हफ्तों में किया धमाका


इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस बिग बजट फिल्म ने रचा इतिहास


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' के बाद अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है, तो वह अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' है। इस फिल्म ने महज 6 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड कमाई से अपना 120 करोड़ रुपये का मोटा बजट वसूल लिया है।


हालांकि, इंडिया में यह फिल्म फिलहाल थोड़ी स्लो है, जिसका मुख्य कारण एक 2300 करोड़ की फिल्म है, जो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही है।
'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' की बनी गले की फांस

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वह 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' (Project Hail Mary) है, जो 26 मार्च 2026 को 'धुरंधर 2' की रिलीज के कुछ समय बाद ही सिनेमाघरों में आ गई थी। रायन गोसलिंग की इस फिल्म को इंडिया में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था, जिसकी वजह से कुछ शोज 'धुरंधर 2' के हाथों से निकल गए थे।

अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए 4 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और यह अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को बॉक्स ऑफिस के मैदान में अकेले नहीं खेलने दे रही है। यह हॉलीवुड फिल्म अभी तक इन दोनों बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की नाक में दम किए हुए है।

8

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने 4 हफ्तों में किया इतना कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' के ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर किए हैं। यह अब उन हॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जिन्होंने इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले हफ्ते में जहां मूवी ने 24.50 करोड़ रुपये कमाए, तो वहीं दूसरे हफ्ते में इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की।




तीसरे हफ्ते में मूवी ने 15 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया और चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये कमाकर अपना खाता भर लिया। इंडिया में 'प्रोजेक्ट हैल मैरी' की नेट कमाई जहां 66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 79.80 करोड़ रुपये तक का हुआ है। प्रोजेक्ट हैल मैरी का नेट प्रोडक्शन बजट 1,882 करोड़ और ग्रॉस बजट 2300 करोड़ से ज्यादा का है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]