2027 में होगा Kartik Aaryan का सॉलिड कमबैक, रिलीज होंगी ये तीन बड़ी फिल्में

अभिनेता कार्तिक आर्यन अगले साल अपनी तीन बड़ी फिल्मों के जरिए वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ...और पढ़ें

मौजूदा समय में एक्टर कार्तिक आर्यन का करियर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पा रहा है। बतौर अभिनेता उनकी पिछली कुछ मूवीज अपनी कमाल नहीं दिखा पाई हैं। बेशक 2026 कार्तिक के लिए उतना अच्छा नहीं गुजर रहा है, जिसकी उन्होंने उम्मीद की होगी।
लेकिन अगले साल 2027 में कार्तिक आर्यन का सॉलिड कमबैक होता हुआ नजर आ सकता है। क्योंकि आने वाले ईयर में उनकी तीन बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी। आइए उनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं-
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवीज
इस साल रिलीज कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी बॉक्स आफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। हालांकि अगले साल कार्तिक के लिए काफी खास होने वाला है। दरअसल, अगले साल उनकी तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज की तैयारी में हैं। इनमें नागजिला वैलेंटाइन डे वीकेंड पर 12 फरवरी को रिलीज होगी।
-1777527580743.jpg)
प्रीति मुखुंदन इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म पहले इस साल 14 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन भारी वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के कारण इसे टाल दिया गया। फिल्म का निर्माण करण जौहर और महावीर जैन कर रहे हैं, जबकि निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा के हाथ में है।

उसके बाद कई अड़चनों के बाद कैप्टन इंडिया 13 अगस्त को आएगी। इसे शिमित अमीन निर्देशित करेंगे। कार्तिक इन दिनों अनुराग बासु की अनाम म्यूजिकल ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी। इसे इसी साल रिलीज करने की योजना है, लेकिन बाकी काम को देखते हुए इस साल रिलीज मुश्किल लग रही है।
कबीर खान के साथ बनाएंगे एक और फिल्म
निर्देशक कबीर खान संग चंदू चैंपियन जैसी सफल फिल्म बनाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन भविष्य में भी उनके साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दरअसल कबीर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बना रहे हैं, जो किक बाक्सिंग खेल पर आधारित है। इस मूवी में जम्मू और कश्मीर की इंडिया की किक बॉक्सिंग चैंपियन प्लेयर तजामुल इस्लाम की कहानी को दिखाया जाएगा और कार्तिक उनके रियल लाइफ कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :