Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धुरंधर 2 को धुए में उड़ाने आ रही है Raja Shivaji, पैसा वसूल निकला ऐतिहासिक गाथा का टीजर

धुरंधर 2 को धुए में उड़ाने आ रही है Raja Shivaji, पैसा वसूल निकला ऐतिहासिक गाथा का टीजर


अभिनेता रितेश देशमुख की बहुचर्चित फिल्म राजा शिवाजी का धमाकेदार टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ...और पढ़ें





राजा शिवाजी का टीजर आया सामने


रितेश देशमुख की ड्रामा पीरियड फिल्म


इस दिन रिलीज होगी राजा शिवाजी मूवी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार एक्टर रितेश देशमुख का नाम लंबे समय से फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। पीरियड ड्रामा इस मूवी को लेकर अब ताजा अपडेट आ रहा है। मेकर्स की तरफ से राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया गया।


जिसमें फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट का रहस्य खोला गया है। टीजर देखने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रितेश देशमुख की ये आने वाली फिल्म रणवीर सिंह धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
रिलीज हुआ राजा शिवाजी का टीजर

मंगलवार को मेकर्स की तरफ से राजा शिवाजी की पहली झलक दिखाई गई है। अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर मूवी का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया है। इसके साथ ही मराठी भाषा में उन्होंने ट्वीट में लिखा है-



मुझे इस बात का गर्व है कि हमने जो सपना देखा है, उसकी पहली झलक आपके सामने पेश कर रहा हूं। हमारे राजा, हमारी शान। अभियान का पहला भंडारा मां जगदम्बे की याद में डाला जा रहा है, हर हर महादेव।

आम्ही पाहिलेल्या स्वप्नाची पहिली झलक तुमच्यासमोर ठेवताना मला अभिमान वाटतो आहे. आपला राजा, आपला अभिमान.
आई जगदंबेचं स्मरण करून मोहिमेचा पहिला भंडारा उधळत आहे.
हर हर महादेव.

फिल्म की कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, और अमोल गुप्ते जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि संजय दत्त और फरदीन खान मूवी में नेगेटिव रोल प्ले करते दिखाई देंगे। जबकि रितेश छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में मौजूद हैं।
कब रिलीज होगी राजा शिवाजी

गौर करें राजा शिवाजी की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी 1 मई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी भारत के इतिहास की भव्यता, भाव और शानदार दृश्यों के साथ जश्न मनाती हुई नजर आएगी। मालूम हो कि राजा शिवाजी का निर्माण जियो स्टूडियो और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले हुए है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]