Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हजारीबाग मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो ढेर, चाईबासा जेल ब्रेक के बाद से था फरार

हजारीबाग मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी सहदेव महतो ढेर, चाईबासा जेल ब्रेक के बाद से था फरार


हजारीबाग के केरेडारी में सुरक्षाबलों ने 15 लाख के इनामी माओवादी रीजनल कमांडर सहदेव महतो उर्फ अनुज को मार गिराया। वह 2014 के चाईबासा जेल ब्रेक से फरार ...और पढ़ें





 हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में चलाए गए सुरक्षाबलों के अभियान कोतीनीर में मारा गया 15 लाख का इनामी माओवादियों का रीजनल कमांडर सहदेव महतो उर्फ अनुज महतो उर्फ सुभाष चाईबासा जेल ब्रेक में फरार हुआ था। इसके बाद ही से ही वह फरार था और माओवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा था।


चाईबासा जेल ब्रेक नौ दिसंबर 2014 को हुआ था। तब सहदेव महतो 17 माओवादियों के साथ चाईबासा जेल से भागा था। इन 17 माओवादियों में दो को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही मार गिराया था। कुछ दिनों के बाद एक माओवादी को ग्रामीणों ने मार डाला था। तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। सहदेव सहित 11 माओवादी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश चल रही थी।

विभिन्न थानों में 41 कांड दर्ज

सहदेव महतो के विरुद्ध पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाने में 2002 में नक्सल हत्या सहित विभिन्न थानों में 41 कांड दर्ज हैं। झारखंड पुलिस ने उसे आतंकवाद निरोधक कानून पोटा के तहत भी प्रतिबंधित किया था।



इसके विरुद्ध पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर, गुवा, सदर, सोनुवा, टोंटो, जेटेया, गोईलकेरा, बोकारो के चतरोचट्टी, पेटरवार, गोमिया, हजारीबाग के केरेडारी, बड़कागांव, लातेहार के महुआटांड़ में माओवादी हिंसा से संबंधित कांड दर्ज हैं।
संगठन में रहते साथी माओवादी महाराष्ट्र की नताशा से कर ली थी शादी

कुख्यात सहदेव महतो ने माओवादी संगठन में रहते हुए उसमें शामिल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के थाईपरागढ़ निवासी नताशा से शादी कर ली थी। नताशा का माओवादी संगठन में सब जोनल कमेटी सदस्य का पद मिला हुआ था। उसके विरुद्ध भी कुल 17 कांड दर्ज हैं, जो माओवादी हिंसा, हत्या व आगजनी आदि से संबंधित हैं।


शुक्रवार को ऑपरेशन कोतीनीर के दौरान नताशा भी ढेर हुई है। नताशा के विरुद्ध पश्चिमी सिंहभूम के जेटेया, बोकारो के चतरोचट्टी, जगेश्वर विहार, लातेहार के महुआटांड़, हजारीबाग के बड़कागांव, आंगो, केरेडारी थाने में माओवादी हिंसा से संबंधित मामले दर्ज हैं।

जोनल कमांडर रंजीत गंझू व एरिया कमांडर बुधन लोहरा के विरुद्ध झारखंड के अलावा बिहार में भी दर्ज है मामले

चतरा के लावालौंग के सतीटांड़ निवासी रंजीत गंझू के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित कई गंभीर आरोप हैं। इसपर झारखंड के पलामू के मनातू व सदर, चतरा के कुंदा, लावालौंग, बरियातू थाने में नौ कांड दर्ज हैं। वहीं, बिहार के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मदनपुर, गया के लुटुआ थाना में कुल छह केस दर्ज हैं।


इसी तरह एरिया कमांडर बुधन लोहरा के विरुद्ध झारखंड में छह व बिहार में चार मामले दर्ज हैं। इसपर झारखंड के पलामू स्थित मनातू, चतरा के कुंदा, लावालौंग, टंडवा व बरियातू तथा बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर में चार कांड दर्ज हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]