जैक बोर्ड की साइट में 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, थोड़ी देर बाद पता चली असली कहानी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर शनिवार को भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। सुबह jacresult.com पर कुछ छात्रों को नतीजे दिखे, ...और पढ़ें

जैक की साइट पर फर्जी रिजल्ट। सांकेतिक फोटो

रांची/लोहरदगा। न कोई घोषणा न ही कोई झारखंड एकेडमिक काउंसिल का नोटिस। विद्यार्थी जब शनिवार की सुबह सोकर उठे तब कहीं से उन्हें पता चला कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें jacresult.com में जाकर रोल कोड और रोल नंबर भरने को कहा गया। विद्यार्थियों ने वैसा ही किया और चौंकाने वाली बात यह है कि रिजल्ट जारी भी होने लगा।
लोहरदगा जिला के कुडू और कैरो प्रखंड के कई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना रिजल्ट भी ऑनलाइन रूप से निकाल लिया। स्थिति यह रही कि कुछ स्कूलों ने तो अपने टॉपर के लिस्ट तक जारी कर दिए।
जब बात धीरे-धीरे फैलने लगी, तब अचानक से वेबसाइट में एरर आने लगा और कोई भी रिजल्ट दिखाई नहीं दिया। लोग परेशान हो गए। इधर-उधर अधिकारियों को फोन करने लगे, शिक्षा विभाग से संपर्क करने लगे, तब उन्हें पता चला कि जैक ने कोई भी रिजल्ट जारी नहीं किया है।
साइबर सिक्योरिटी पर उठे सवाल
9वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। अभी दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। इसके बाद विद्यार्थी हैरान रह गए कि आखिर कैसे सुबह के समय रिजल्ट जारी हो रहा था और अब अचानक से क्या हो गया?
यदि यह साइबर अपराधियों का कोई फर्जी लिंक था तो फिर उसमें रोल कोड और रोल नंबर डालने के साथ ही रिजल्ट कैसे जारी हो जा रहा था। यह विषय विद्यार्थियों और शिक्षा वर्ग से जुड़े हुए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :